गूगल प्ले म्यूज़िक पर मिल रहा है 120 दिन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

गूगल अपने म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस गूगल प्ले म्यूज़िक पर चार महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है। गूगल प्ले म्यूज़िक पर मुफ्त सब्सक्रिप्शन सिर्फ नए सब्सक्राइबर को मिलेगा। इस ऑफर के तहत, यूज़र अपनी म्यूज़िक लाइब्रेरी में 50,000 तक गाने स्कैन कर सकते हैं।

गूगल प्ले म्यूज़िक पर मिल रहा है 120 दिन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
विज्ञापन
गूगल अपने म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस गूगल प्ले म्यूज़िक पर चार महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है। गूगल प्ले म्यूज़िक पर मुफ्त सब्सक्रिप्शन सिर्फ नए सब्सक्राइबर को मिलेगा। इस ऑफर के तहत, यूज़र अपनी म्यूज़िक लाइब्रेरी में 50,000 तक गाने स्कैन कर सकते हैं।

शुक्रवार को आई एंड्रॉयडपुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर गूगल प्ले म्यूज़िक में किसी द्वारा साइनअप करने पर 90 दिन का मुफ्त ट्रायल मिलता है। लेकिन अब इस ऑफर को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। नए स्पेशल ऑफर के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

यूज़र, गूगल प्ले म्यूज़िक सेवा का इस्तेमाल कर अपने कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर कस्टम रेडियो स्टेशन का मज़ा ले सकते हैं। हालांकि, मुफ्त सेवा का लाभ उठाने वाले यूज़र को ऐप में विज्ञापन का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 10 डॉलर (करीब 645 रुपये) चुकाने वाले सब्सक्राइबर को विज्ञापन नहीं सुनने पड़ते।

इन यूज़र के लिए 35 मिलियन से ज़्यादा गाने सुनने के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऐसे सब्सक्राइबर ऑफलाइन म्यूज़िक सुनने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें यूट्यूब रेड का एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, गूगल ने इस तरह के ऑफर पहले भी दिए हैं। लेकिन ये ऑफर कब तक बरक़रार रहेंगे, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

गूगल प्ले म्यूज़िक ऑल एक्सेस सर्विस को भारत में 99 रुपये प्रति माह के साथ अप्रैल में लॉन्च किया गया था। लॉन्च ऑफर के तहत, यूज़जर को 30 दिन के लिए मुफ्त ट्रायल और 89 रुपये प्रति माह सब्सक्रिप्शन शुल्क ऑफर किया गया था।

भारत में पूरा म्यूज़िक कलेक्शन (करीब 35 मिलियन गाने) का लाइसेंस गूगल के पास है। और ये गाने स्ट्रीमिंग या ऑफलाइन सुनने के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, गूगल अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ऐप्पल म्यूज़िक से कम कीतम पर यह सुविधा दे रही है। ऐप्पल म्यूज़िक भारत में 120 रुपये प्रति माह के सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »