Samsung Galaxy M12 फोन 4 बैक कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy M12 को ऑल न्यू मैटलिक बैक और सॉफ्ट कर्व एज के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy M12 फोन 4 बैक कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy M12 ड्यूल सिम नैनो फोन एंड्रॉयड One UI Core के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 में 6.5-inch HD+ TFT Infinity-V डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy M12 में कंपनी ने 6000mAh बैटरी दी है
  • इस फोन में आपको 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 को कई लीक रिपोर्ट और अफवाह के बाद आखिरकार पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडिड वेरिएंट है। Samsung Galaxy M11 को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy M12 की यूएसपी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 6,000mAh बैटरी है। Galaxy M12 को ऑल न्यू मैटलिक बैक और सॉफ्ट कर्व एज के साथ पेश किया गया है। हम आपको यहां Samsung Galaxy M12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं।
 

Samsung Galaxy M12 price


Samsung Galaxy M12 की प्राइसिंग का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि इसे सैमसंग वियतनाम साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। पोन को अट्रैक्टिव ब्लैक, एलीगेंट ब्लू और ट्रेंडी एमरेल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy M12 की ऑनलाइन लिस्टिंग को सबसे पहले टिपस्टर Evan Blass ने ट्टिटर पर रिपोर्ट किया था।
 

Samsung Galaxy M12 specifications


Samsung Galaxy M12 ड्यूल सिम नैनो फोन एंड्रॉयड One UI Core के साथ आता है। फोन में 6.5-inch HD+ (720x1,600 pixels) TFT इंफीनिटी V डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में ऑक्टा कोर एसओसी है। इसे Exynos 850 SoC बताया जा रहा है, जो 3GB, 4GB, और 6GB RAM ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy M12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/2.0 लेंस, 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल f/2.2 लेंस है, जो 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इसके अलावा फोन के बैक में 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो f/2.2 लेंस के साथ आता है।    

Samsung Galaxy M12 को 32GB, 64GB, और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Samsung Galaxy M12 में 6,000mAh बैटरी है। फोन का डायमेंशन 164.0x75.9x9.7mm और वेट 221 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »