LG K42 स्मार्टफोन भारत में 4 बैक कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो गया है।
LG K42 को भारतीय मार्केट में 10,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
LG K42 स्मार्टफोन भारत में 4 बैक कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो गया है। न्यू LG स्मार्टफोन मिलेट्री ग्रेड MIL-STD-810G सर्टिफाइड बिल्ड क्वॉलिटी के साथ आता है। LG K42 सेकंड ईयर वारंटी कवरेज के साथ आता है। इस फोन की यूएसपी के बारे में बात की जाएं तो इसमें HD+ डिस्प्ले, होल पंज डिजाइन, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। LG K42 की टक्कर भारतीय मार्केट में Oppo A31 (2020), Infinix Hot 9 Pro, और Samsung Galaxy M11 से होगी। हम आपको यहां LG K42 के भारतीय प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
LG K42 को भारतीय मार्केट में 10,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको 3जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिल रही है। इस फोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन को ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। LG इस फोन के साथ दो साल की एक्सटेंडिड वारंटी के साथ फ्री वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा दे रही है। LG K42 को पिछले साल सितंबर में Central America और Caribbean रीजन में पेश किया गया था।
LG K42 एक ड्यूल सिम (Nano) फोन है जो Android 10 के साथ LG UX पर ऑपरेट होता है। फोन में 6.6-inch HD+ डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल्स का है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio P22 (MT6762) SoC के साथ 3जीबी रैम है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 13 मेेगापिक्सल का है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है, जो सुपर वाइड एंगल लेंस है। वहीं 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
LG K42 में 64GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटुथ v5.0, GPS/ A-GPS, और USB Type-C पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। LG K42 में कंपनी ने 4,000mAh बैटरी दी है। इस फोन का वजन 182 ग्राम है। फोन में 3D साउंड इंजन के साथ गूगल असिस्टेंट बटन है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत