मेड इन इंडिया स्मार्टफोन Lava Blaze 5G का 6GB रैम वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Lava Blaze 5G को भारत में नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। अब भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने कहा है कि वह इस स्मार्टफोन को नए वेरिएंट में लॉन्च करेगी।

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन Lava Blaze 5G का 6GB रैम वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Lava ने ट्टिटर पर न्यू Lava Blaze 5G को 6GB RAM वेरिएंट के साथ टीज किया है।

ख़ास बातें
  • Lava ने ट्टिटर पर न्यू Lava Blaze 5G को 6GB RAM वेरिएंट के साथ टीज किया।
  • Lava के इस फोन में एआई बैक्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
  •  Lava Blaze 5G फोन में 5000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Lava Blaze 5G को भारत में नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। अब भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने कहा है कि वह इस स्मार्टफोन को नए वेरिएंट में लॉन्च करेगी। कंपनी भारत में अब इस स्मार्टफोन को 6GB रैम वेरिएंट में पेश करेगी। अभी यह स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ आता है जिसे वर्चुअली 3GB तक और बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7nm MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है। फोन में इसके अलावा 5000mAh की बैटरी दी गई है।       

Lava ने ट्टिटर पर न्यू Lava Blaze 5G को 6GB RAM वेरिएंट के साथ टीज किया है। कंपनी ने पोस्टर के जरिए बताया है कि वह जल्द ही Lava Blaze 5G फोन को 6जीबी रैम वेरिएंट के साथ पेश करेगी। इसके अलावा पोस्टर में और किसी तरह की कोई दूसरी जानकारी नहीं दी गई है।    

Lava के नए फोन में रैम स्टोरेज के अलावा दूसरी सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स वही होंगे जो Lava Blaze 5G के मौजूदा 4जीबी रैम वेरिएंट में हैं। Lava Blaze 5G 4GB RAM वेरिएंट को भारत में नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.51-inch HD+ IPS (720x1,600) डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 7nm MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 128जीबी की स्टोरेज है।  

Lava के इस फोन में एआई बैक्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है जो इलेक्ट्रॉनिक्स इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 9 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन में 5000mAh की बैटरी दी है। 

Lava Blaze 5G फोन का 4GB RAM वेरिएंट Android 12 पर ऑपरेट होता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Bluetooth V5.1, GLONASS, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, GPRS और USB Type-C पोर्ट का ऑप्शन है। फोन को ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Capable performance unit
  • 90Hz display
  • Supports multiple 5G bands
  • Decent battery life
  • Clean software
  • कमियां
  • Average-quality rear cameras
  • Display resolution could have been higher
डिस्प्ले6.51 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  3. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  5. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  6. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  7. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  10. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »