दुनिया का सबसे छोटा रोबोट तैयार, साइज रेत जैसा लेकिन सोचने और चलने की ताकत

वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे छोटे ऑटोनॉमस रोबोट विकसित किए हैं, जो रेत के दाने से भी छोटे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 12:49 IST
ख़ास बातें
  • रेत के दाने से छोटे रोबोट खुद मूव और सेंस कर सकते हैं
  • लाइट से पावर और प्रोग्राम होते हैं माइक्रो रोबोट
  • मेडिकल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल की बड़ी संभावनाएं

Photo Credit: University of Pennsylvania

वैज्ञानिकों ने रोबोटिक्स की दुनिया में एक बड़ी छलांग लगाई है। University of Pennsylvania और University of Michigan के रिसर्चर्स ने मिलकर दुनिया के सबसे छोटे, पूरी तरह प्रोग्रामेबल और ऑटोनॉमस रोबोट तैयार किए हैं। ये माइक्रो रोबोट इतने छोटे हैं कि इनका साइज रेत के एक दाने से भी कम है, लेकिन इसके बावजूद ये सोच सकते हैं, मूव कर सकते हैं और अपने आसपास के माहौल के हिसाब से रिएक्ट भी कर सकते हैं। रिसर्च को National Science Foundation का सपोर्ट मिला है और इससे जुड़ी स्टडीज Science Robotics और Proceedings of the National Academy of Sciences (PNAS) में पब्लिश की गई हैं।

रेत के दाने से भी छोटे माइक्रो रोबोट

रिसर्च के मुताबिक, ये माइक्रो-स्विमर रोबोट्स लगभग 0.2 x 0.3 x 0.05 मिलीमीटर के हैं, यानी ये सूक्ष्मजीवों के बराबर साइज के हैं। इतनी छोटी साइज के बावजूद ये रोबोट खुद से मूव कर सकते हैं, तापमान जैसी चीजें सेंस कर सकते हैं और बदलाव के हिसाब से अपना बिहेवियर एडजस्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि एक रोबोट की लागत सिर्फ एक पेनी के आसपास बताई गई है।

लाइट से चलने वाला माइक्रो ब्रेन

इन रोबोट्स को लाइट से पावर और प्रोग्राम किया जाता है। University of Michigan की टीम ने इनमें एक माइक्रो “ब्रेन” डेवलप किया है, जो बेहद कम पावर पर काम करता है। रिसर्चर्स के मुताबिक, रोबोट का कंप्यूटिंग सिस्टम सिर्फ 75 नैनोवॉट पावर पर चलता है, जो एक स्मार्टवॉच की जरूरत से करीब 1,00,000 गुना कम है। इतनी कम एनर्जी जुटाने के लिए रोबोट का बड़ा हिस्सा माइक्रो सोलर पैनल्स से कवर किया गया है।

University of Michigan के प्रोफेसर डेविड ब्लॉ और डेनिस सिल्वेस्टर की लैब पहले ही सब-मिलीमीटर कंप्यूटर्स पर काम कर चुकी है। इस प्रोजेक्ट में वही एक्सपीरियंस रोबोटिक्स के साथ जुड़ा।

Advertisement

पानी में तैरने का अनोखा तरीका

PNAS में पब्लिश स्टडी के अनुसार, माइक्रो-लेवल पर पानी में मूव करना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि वहां ड्रैग और विस्कोसिटी बहुत ज्यादा होती है। Marc Miskin की टीम ने इसका हल एक अलग तरीके से निकाला। रोबोट खुद को धकेलने की बजाय आसपास के पानी को मूव करता है। ये एक इलेक्ट्रिकल फील्ड बनाते हैं, जिससे लिक्विड में मौजूद आयन हिलते हैं और वही आयन पानी के अणुओं को धक्का देकर रोबोट को आगे बढ़ाते हैं। इस सिस्टम में कोई मूविंग पार्ट नहीं है, जिससे रोबोट ज्यादा टिकाऊ बन जाते हैं।

झुंड में काम करने की क्षमता

रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ये माइक्रो रोबोट अकेले ही नहीं, बल्कि ग्रुप में भी कोऑर्डिनेट होकर मूव कर सकते हैं, ठीक वैसे जैसे मछलियों का झुंड। इन्हें माइक्रोपिपेट की मदद से आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है और ये महीनों तक पानी में तैरते रह सकते हैं।

Advertisement

मेडिकल और मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल की संभावना

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह टेक्नोलॉजी मेडिकल फील्ड में बड़ा बदलाव ला सकती है। भविष्य में ऐसे रोबोट सेल-लेवल पर हेल्थ मॉनिटरिंग, टार्गेटेड ट्रीटमेंट और सटीक मेडिकल टास्क में इस्तेमाल हो सकते हैं। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग में भी बेहद छोटे और प्रिसाइज डिवाइसेज बनाने में यह टेक्नोलॉजी मददगार हो सकती है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.