12 महीनों में AI के हत्थे चढ़ सकती हैं वकील, प्रोजेक्ट मैनेजर जैसी जॉब्स! Microsoft AI CEO का बयान

Microsoft AI CEO ने कहा कि बहुत जल्द वर्कफोर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है और कंप्यूटर पर काम करने वाले लगभग सभी लोग खतरे में हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 08:56 IST
ख़ास बातें
  • AI के चलते अधिकतर व्हाइट कॉलर जॉब्स खत्म होने का खतरा बताया गया है।
  • AI के आने से कई जगहों पर इंसानों की जरूरत खत्म होगी।
  • शुरूआत Amazon जैसी टेक दिग्गज कंपनियां कर चुकी हैं।

AI के एडवांस होने के चलते बहुत जल्द वर्कफोर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है- एक्सपर्ट

Photo Credit: Pixabay

AI Job Cuts: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नौकरियां जाने वाली हैं? यह सवाल हर किसी की जुबान पर है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि जाहिर तौर पर AI के आने से कई जगहों पर इंसानों की जरूरत खत्म होगी और बड़े पैमाने पर कंपनियां अपने वर्कफोर्स में कटौती करती नजर आएंगीं। इसकी शुरूआत Amazon जैसी टेक दिग्गज कंपनियां कर चुकी हैं। अब इसी कड़ी में Microsoft के AI सीईओ मुस्तफा सुलेमान का बयान भी आया है। AI एक्सपर्ट का कहना है कि अगले एक साल में AI अधिकतर व्हाइट कॉलर जॉब्स पर कब्जा कर चुका होगा। आइए जानते हैं क्या हैं इस बयान के मायने। 

Microsoft AI के मुस्तफा सुलेमान का बयान आया है कि आने वाले 1 साल के भीतर, यानी 2027 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते अधिकतर व्हाइट कॉलर जॉब्स खत्म होने के कगार पर होंगीं। इससे न सिर्फ कोडर (Coder) बल्कि वकील, अकाउंटेंट जैसे पेशेवर भी प्रभावित होंगे। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुलेमान ने कहा कि Microsoft प्रोफेशनल-ग्रेड AGI (आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस) के साथ एंटरप्राइज मार्केट में बड़ा हिस्सा हासिल करने की कोशिश में है। यह एक ऐसा AI मॉडल होगा जो लगभग वे सभी काम कर सकेगा जो एक नौकरी वाला इंसान कर सकता है। 

Advertisement

आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) से Microsoft अपने ग्राहकों को ऐसे शक्तिशाली AI टूल उपलब्ध करवा सकेगा जो एक प्रोफेशनल के रूटीन काम भी कर सकेगा। सुलेमान ने कहा कि बहुत जल्द वर्कफोर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है और कंप्यूटर पर काम करने वाले लगभग सभी लोग खतरे में हो सकते हैं।

मस्तफा सुलेमान ने व्हाइट कॉलर जॉब्स पर सबसे पहले गाज गिरने की बात कही है। उन्होंने कहा, व्हाइट-कॉलर नौकरियां, यानी ऐसी जॉब्स जिनमें कर्मचारी कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं, इसके खतरे में आने वाले हैं। फिर चाहे वे वकील हों, अकाउंटेंट हों, प्रोजेक्ट मैनेजर हों या मार्केटिंग विशेषज्ञ हों। इनमें से अधिकांश कार्य अगले 12 से 18 महीनों के भीतर AI द्वारा पूरी तरह से स्वचालित (automated) हो जाएंगे।

सुलेमान ने इशारा दिया कि जैसे जैसे AI एडवांस होता जाएगा इसके और अधिक एडवांस मॉडल बनाना आसान होता जाएगा। ये ऐसे मॉडल होंगे जो खास कामों के लिए तैयार किए जा सकेंगे। नया मॉडल बनाना पॉडकास्ट बनाने या ब्लॉग लिखने जितना ही आसान होगा। भविष्य में पृथ्वी पर प्रत्येक संस्थान और व्यक्ति की जरूरत के अनुरूप AI मॉडल डिजाइन करना संभव होगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.