भारत में IT हायरिंग 16 प्रतिशत बढ़ी, AI स्किल्स की ज्यादा डिमांड

IT सेक्टर में जॉब की कुल डिमांड लगभग 18 लाख पोजिशंस की रही है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 22:39 IST
ख़ास बातें
  • IT सेक्टर में जॉब की कुल डिमांड लगभग 18 लाख पोजिशंस की रही है
  • यह पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • कुल डिमांड में एंट्री-लेवल हायरिंग की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत की है

कुल डिमांड में एंट्री-लेवल हायरिंग की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत की है

देश में इस वर्ष इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) सेक्टर में रिकवरी के संकेत दिखे हैं। इसमें जॉब की कुल डिमांड लगभग 18 लाख पोजिशंस की रही है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। यह इस इंडस्ट्री में तेजी का संकेत है। हालांकि, IT सेक्टर में कुछ बड़े बदलाव भी हो रहे हैं। 

वर्कफोर्स एंड टैलेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर Quess Corp की IT वर्कफोर्स ट्रेंड्स रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष IT में कुल जॉब डिमांड लगभग 18 लाख पोजिशंस की रही है। यह पिछले वर्ष से 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में IT इंडस्ट्री में हायरिंग में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) का योगदान बढ़कर कुल डिमांड का लगभग 27 प्रतिशत हो गया है। प्रोडक्ट फर्मों ने भी हायरिंग बढ़ाई है। IT सर्विस और कंसल्टिंग ने हायरिंग में मामूली ग्रोथ दर्ज की है। 

हालांकि, स्टार्टअप हायरिंग में बढ़ोतरी घटकर सिंगल डिजिट की रह गई है। इसका बड़ा कारण फंडिंग में कमी है। प्रोडक्टिविटी से जुड़े टैलेंट की हायरिंग डिमांड मजबूत बनी हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल हायरिंग में मिड-करियर प्रोफेशनल्स (चार से 10 वर्ष का एक्सपीरिएंस) की हिस्सेदारी लगभग 65 प्रतिशत की है। यह पिछले वर्ष लगभग 50 प्रतिशत की थी। कुल डिमांड में एंट्री-लेवल हायरिंग की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत की है। यह रिपोर्ट सेकेंडरी सोर्सेज से मिले डेटा पर बेस्ड है। इसमें बताया गया है कि इस वर्ष कुल IT हायरिंग में कॉन्ट्रैक्ट पोजिशंस की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत की है। पिछले वर्ष यह आकंड़ा लगभग आठ प्रतिशत का था। 

Quess Corp के CEO ( IT स्टाफिंग), Kapil Joshi ने बताया, "देश में इस वर्ष IT हायरिंग एक्टिविटी में सुधार हुआ है। इस सेक्टर में जॉब्स की डिमांड बढ़कर 18 लाख पोजिशंस की है। इसमें GCC और प्रोडक्ट फर्मों की बड़ी हिस्सेदारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड और सायबर सिक्योरिटी स्किल्स के लिए विशेषतौर पर मजबूत डिमांड है।" इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने भारत में क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में अगले दो वर्षों में तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि वह अगले पांच वर्षों में देश में लगभग एक करोड़ लोगों को AI से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.