Figure AI ने एक ऐसा रोबोट पेश किया है जो 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार काम कर सकता है।
Photo Credit: X/@Figure AI
AI रोबोट जल्द ही फैक्ट्री मजदूरों की जगह भी ले सकते हैं।
Figure AI ने एक ऐसा रोबोट पेश किया है जो 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार काम कर सकता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो अब फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले इंसानों की जगह जल्द ही रोबोट भी ले सकते हैं। ये रोबोट न तो थकते हैं और न खाना खाते हैं। कोई खराबी आती है तो ये खुद को ठीक करना भी जानते हैं! यानी पूरे आठ घंटे ये बिना रुके काम कर सकते हैं। रोबोट बनाने वाली कंपनी का दावा है कि वह रोबोट से 8 घंटे काम करवाने में सफल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से इस नई क्रांति के बारे में।
AI रोबोट जल्द ही फैक्ट्री मजदूरों की जगह भी ले सकते हैं। एक AI कंपनी ने इसका सफल ट्रायल कर लिया है। Figure AI ने अपना नया ह्यूमेनॉइड रोबोट पेश किया है जो लगातार 8 घंटे एक फैक्ट्री जैसे वातावरण में काम कर सकता है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें रोबोट इंसानों की तरह वेयरहाउस में काम करता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-
Watch a team of humanoid robots running a full 8-hr shift at human performance levels. This is fully autonomous running Helix-02 https://t.co/bIgpYuaYCj
— Figure (@Figure_robot) May 13, 2026
Figure AI ने ह्यूमेनॉइड रोबोट को पूरी 8 घंटे की वेयरहाउस शिफ्ट में काम करवाने का दावा किया है। यानी असल दुनिया के फैक्ट्री कामों में अब रोबोट्स जल्द ही इंसानों की जगह ले सकते हैं। रोबोट कंपनी के Helix-02 AI सिस्टम पर चलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डिलीवरी पैकेज को एक मूविंग बेल्ट पर रख रहा है। Figure AI के सीईओ Brett Adcock के अनुसार, पहले इस रोबोट से 1 घंटा काम करवाने का ट्रायल लिया गया था। लेकिन कंपनी ने अब इस समय को 8 घंटे तक पहुंचा दिया है। रोचक बात है कि रोबोट बिना रुके 8 घंटे तक काम करता रहा।
Adcock ने रोबोट की परफॉर्मेंस की तुलना इंसानों के काम से की। उन्होंने कहा कि इंसान प्रत्येक पैकेज को प्रोसेस करने में तीन सेकेंड का समय लेता है। अब रोबोट भी इंसानों की तरह, इतने ही समय में यह काम करने लगे हैं। ये रिप्लेसमेंट भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। बैटरी कम होने से पहले ये लगातार 3 से 4 घंटे काम कर सकते हैं। यहां पर रोचक तथ्य यह भी है कि इन्हें बैटरी बदलने के लिए किसी इंसान के सहारे की जरूरत नहीं, ये दूसरे रोबोट को काम पर लगाकर खुद को चार्ज कर सकते हैं। अगर कोई तकनीकी समस्या भी आती है तो ये खुद ही उसका पता लगा सकते हैं, फिर तुरंत वहां से हटकर मेंटेनेंस के लिए चले जाते हैं। यानी बिना मानव हस्तक्षेप के, ये सारे काम करने में सक्षम हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क