• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT के बाद सैम ऑल्‍टमैन बना रहे ‘AI हेल्‍थ कोच’, आपको देगा फ‍िट रहने के टिप्‍स!

ChatGPT के बाद सैम ऑल्‍टमैन बना रहे ‘AI हेल्‍थ कोच’, आपको देगा फ‍िट रहने के टिप्‍स!

AI Health Coach : Thrive AI यूजर्स की जरूरत को देखते हुए एआई की मदद से पर्सनलाइज्‍ड ‘हेल्‍थ कोच’ बनाती है।

ChatGPT के बाद सैम ऑल्‍टमैन बना रहे ‘AI हेल्‍थ कोच’, आपको देगा फ‍िट रहने के टिप्‍स!

‘हेल्‍थ कोच’ अपने यूजर की हेल्‍थ को टटोलकर सारा डेटा तैयार करता है, जिसे यूजर अपने स्‍मार्टफोन ऐप पर एक्‍सेस कर सकता है।

ख़ास बातें
  • चैट जीपीटी वाले सैम ऑल्‍टमैन का नया वेंचर
  • Thrive AI करेगी हेल्‍थ पर काम
  • पर्सनलाइज्‍ड ‘हेल्‍थ कोच’ बनाने की हो रही तैयारी
विज्ञापन
AI Health Coach : आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्‍तेमाल हर सेक्‍टर में तेजी से बढ़ रहा है। एआई टेक्‍नॉलजी से जुड़े लोग इसके इस्‍तेमाल को लेकर बहुत आशावादी हैं। अब ऐसे बॉट्स की बात हो रही है जो लोगों की सेहत का खयाल रखेंगे। इसी मकसद के साथ थ्राइव एआई हेल्थ (Thrive AI Health) नाम की एक नई हेल्‍थ कंपनी को बनाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एआई के जरिए हेल्‍थ के क्षेत्र में क्रांति लाने का लक्ष्‍य बना रही है। इसके को-फाउंडरों में शामिल हैं ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) जिनका बनाया चैटजीपीटी पूरी दुनिया में इस्‍तेमाल किया जा रहा है। 
 

क्‍या करती है Thrive AI

Thrive AI यूजर्स की जरूरत को देखते हुए एआई की मदद से पर्सनलाइज्‍ड ‘हेल्‍थ कोच' बनाती है। वह ‘हेल्‍थ कोच' अपने यूजर की नींद, डाइट, फ‍िटनेस, स्‍ट्रेस और सोशल इंटरेक्‍शन का विश्‍लेषण करता है और उसे डेटा के जरिए बताकर अपनी सलाह देता है।  
 

ऐप पर मिल जाता है डेटा 

‘हेल्‍थ कोच' अपने यूजर की हेल्‍थ को टटोलकर सारा डेटा तैयार करता है, जिसे यूजर अपने स्‍मार्टफोन ऐप पर एक्‍सेस कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी को डेकार्लोस लव (DeCarlos Love) लीड कर रहे हैं। वह इससे पहले फिटबिट का हिस्‍सा रह चुके हैं। 

थ्राइव एआई की योजना है कि वह साइंटिफ‍िक रिसर्च, मेडिकल डेटा और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन जैसे इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर अपने एआई कोच को ट्रेंड करेगी। कंपनी का मकसद एक व्यापक स्वास्थ्य डेटा प्लेटफॉर्म बनाना है, जिसे स्मार्टफोन ऐप या थ्राइव के मौजूदा प्रोडक्‍ट्स के साथ एक्‍सेस किया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरी कवायद के दौरान वह यूजर्स की सिक्‍योटिरी का खयाल रखेगी। 

फ‍िलहाल कंपनी एआई हेल्‍थ कोच को ट्रेंड करने पर काम कर रही है। आम लोगों के लिए यह कबतक उपलब्‍ध होगा, इस बारे में जानकारी नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, Sam Altman, AI Health Coach, Thrive AI, AI news in hindi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »