AI ले लेगा इंसानों की जगह! बिल गेट्स ने बताया, सिर्फ ये 3 तरह की नौकरियां बचेंगी

AI को लेकर चिंता भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। गेट्स खुद मानते हैं कि यह दौर "बहुत गहरा और थोड़ा डरावना" भी है, क्योंकि AI डेवलपमेंट की कोई सीमा नहीं है। सवाल यह भी है कि जब AI हर काम करने लगेगा, तो इंसान कहां जाएंगे?

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 15:55 IST
ख़ास बातें
  • गेट्स मानते हैं कि यह दौर "बहुत गहरा और थोड़ा डरावना" भी है
  • कुछ का मानना है कि AI इंसानों की जगह नहीं लेगा, उनके काम कुशल बनाएगा
  • Microsoft AI के CEO के मुताबिक, AI हर इंडस्ट्री में ह्यूमन लेबर को बदलेगा

Photo Credit: Unsplash

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टेक्नोलॉजी के इस दौर में इंसान की भूमिका कितनी बचेगी और कितनी खत्म होगी, इस पर दुनिया के बड़े दिमाग अलग-अलग राय रख रहे हैं। Microsoft के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) का मानना है कि अगले दस सालों में AI इतना एडवांस हो जाएगा कि इंसानों की जरूरत "ज्यादातर चीजों" के लिए नहीं रहेगी।

गेट्स ने यह बयान NBC के ‘The Tonight Show' में दिया, जहां उन्होंने कॉमेडियन जिमी फॉलन से बातचीत के दौरान कहा, "आज भी कई जगहों पर विशेषज्ञता दुर्लभ है, जैसे एक बेहतरीन डॉक्टर या एक बेहतरीन टीचर। लेकिन AI की वजह से अगले दशक में ये चीजें आम और मुफ्त हो जाएंगी, अच्छी मेडिकल कंसल्टेशन और टॉप-क्लास ट्यूटरिंग भी।"

गेट्स ने इसे "फ्री इंटेलिजेंस" का युग बताया, जहां AI न सिर्फ हर क्षेत्र में प्रवेश करेगा, बल्कि उसे एक्सेस करना भी बेहद आसान होगा। उनका कहना है कि इससे मेडिकल ट्रीटमेंट से लेकर ऑनलाइन एजुकेशन तक हर क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी।
 

AI से इंसानों के लिए कितना खतरा?

AI को लेकर चिंता भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। गेट्स खुद मानते हैं कि यह दौर "बहुत गहरा और थोड़ा डरावना" भी है, क्योंकि AI डेवलपमेंट की कोई सीमा नहीं है। सवाल यह भी है कि जब AI हर काम करने लगेगा, तो इंसान कहां जाएंगे?
Advertisement

इस बहस में दो तरह के तर्क हैं - कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनके काम को और ज्यादा कुशल बना देगा और इससे नई नौकरियां पैदा होंगी। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट AI के CEO मुस्तफा सुलेमान जैसे एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टेक्नोलॉजी की ये तरक्की हर इंडस्ट्री में "ह्यूमन लेबर" को बदल देगी और इसका असर बहुत अस्थिर करने वाला होगा।

CNBC Make It की रिपोर्ट के मुताबिक, सुलेमान ने अपनी किताब "The Coming Wave" में लिखा है, "AI टूल्स शुरुआत में इंसानों की क्षमताओं को बढ़ाएंगे, लेकिन अंततः वे लेबर का पूरी तरह से स्थान ले लेंगे।"
Advertisement
 

AI से क्या बदलेगा, क्या नहीं?

बिल गेट्स का मानना है कि कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें AI शायद ही कभी पूरी तरह से रिप्लेस कर पाएगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "लोग शायद मशीनों को बेसबॉल खेलते नहीं देखना चाहेंगे!" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रोडक्शन, लॉजिस्टिक्स और एग्रीकल्चर जैसे सेक्टर्स में AI इतना एडवांस हो जाएगा कि वे "हल हो चुके मुद्दे" माने जाएंगे। गेट्स ने यह भी माना कि AI की मौजूदा स्थिति में कई खामियां हैं, जैसे गलत जानकारी देना और फेक न्यूज फैलाने में मदद करना। लेकिन उनका कहना है कि AI के फायदे इससे कहीं ज्यादा बड़े हैं।

अगर आज बिल गेट्स को कोई नया बिजनेस शुरू करना होता, तो वे AI-फोकस्ड कंपनी खोलते। उन्होंने CNBC Make It को दिए इंटरव्यू में कहा था, "आज कोई भी महज कुछ आइडियाज के साथ AI कंपनी के लिए अरबों डॉलर जुटा सकता है।"
Advertisement

बिल गेट्स की राय में, AI एक ऐसी पावर बनने जा रहा है, जो इंसान की जिंदगी के हर हिस्से को छूएगी। यह सच है कि इससे कई नौकरियां खत्म होंगी, लेकिन यह भी उतना ही सच है कि इससे नई संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft, Bill Gates, Ai, Artificial Intelligence
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.