ChatGPT करेगा शॉपिंग और पेमेंट्स, जानें क्या है भारत का नया Agentic Payments सिस्टम?

यह पूरा सिस्टम Razorpay के Axis Bank और Airtel Payments Bank जैसे पार्टनर्स की मदद से बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 17:10 IST
ख़ास बातें
  • AI असिस्टेंट को सीधे ट्रांजेक्शन करने की क्षमता देता है Agentic Payments
  • Razorpay, NPCI और OpenAI ने मिलकर इस पायलट को शुरू किया
  • बैंकिंग पार्टनरशिप में Axis Bank और Airtel Payments Bank शामिल

भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए पॉपुलर गेटवे है Razorpay

Photo Credit: Razorpay

भारत में डिजिटल पेमेंट्स अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ एक नए दौर में एंट्री कर रही है। Razorpay, NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) और OpenAI ने मिलकर Agentic Payments on ChatGPT का पायलट शुरू किया है। यह एक ऐसा फीचर जो बातचीत के जरिए शॉपिंग और पेमेंट दोनों को एक ही जगह मुमकिन बनाएगा। इसे भारत में AI-ड्रिवन कॉमर्स की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा, यह AI पर भारत के गंभीर फोकस को भी दर्शाता है। चलिए नए Agentic Payments के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ChatGPT पर ही होगा पूरा शॉपिंग और पेमेंट प्रोसेस

आजकल यूजर ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट्स से प्रोडक्ट्स सर्च करने, प्राइस कम्पेयर करने, या शॉपिंग लिस्ट बनाने जैसे काम करवाते हैं। लेकिन अब यह कदम आगे बढ़ चुका है। Agentic Payments की मदद से यूजर उसी चैट में पेमेंट भी पूरा कर पाएंगे, बिना किसी वेबसाइट या ऐप पर जाए। इस प्रोजेक्ट में तीन दिग्गजों की पार्टनरशिप है, जिसमें भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए पॉपुलर Razorpay, हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन को संभालने वाला NPCI और ChatGPT बनाने वाला OpenAI शामिल हैं।

कैसे काम करेगा Agentic Payments?

यह पूरा सिस्टम Razorpay के Axis Bank और Airtel Payments Bank जैसे पार्टनर्स की मदद से बनाया गया है। सिस्टम UPI Circle और UPI Reserve Pay जैसी नई UPI टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे AI के भीतर ही पेमेंट ट्रिगर हो सके। उदाहरण के तौर पर, एक यूजर ChatGPT से बोले, “मुझे समोसे बनाने के लिए BigBasket से सामाग्री ऑर्डर करने में मदद करें।"

अब ChatGPT, BigBasket के कैटलॉग से सामान सिलेक्ट करेगा, यूजर को ऑप्शन दिखाएगा और यूजर की इजाजत मिलने के बाद Razorpay के पेमेंट इंजन के जरिए पेमेंट कन्फर्म कर देगा, वो भी एक ही चैट में। पेमेंट पूरा होने के बाद यूजर को रियल-टाइम ट्रैकिंग और इंस्टेंट कैंसलेशन की सुविधा भी मिलेगी, ताकि ट्रांजेक्शन पूरी तरह सुरक्षित और कंट्रोल में रहे।

Advertisement

कितना सुरक्षित?

Razorpay और NPCI ने साफ कहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है। इस पायलट के तहत अब ऐसे यूज केस पर काम होगा, जहां AI एजेंट्स खुद पेमेंट क्रेडेंशियल्स के साथ सुरक्षित रूप से ट्रांजेक्शन पूरा कर सकें, यानी भविष्य में आपका AI आपके लिए खुद शॉपिंग भी कर पाएगा। प्रेस रिलीज के जरिए बताया गया है कि सभी ट्रांजेक्शन NPCI के UPI फ्रेमवर्क के तहत होंगे, जिसमें सिक्योरिटी और यूजर कंसेंट सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

फिलहाल पेमेंट्स, नेटवर्क, बैंक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए Airtel Payments Bank, Vi, Axis Bank और BigBasket के साथ इस पहल की शुरुआत की गई है, लेकिन भविष्य में इसमें और भी पार्टनर्स के जोड़े जाने की उम्मीद की जा सकती है।

Advertisement

Agentic Payments क्या हैं?

Agentic Payments एक नई पेमेंट तकनीक है जो AI असिस्टेंट (जैसे ChatGPT) को सीधे ट्रांजेक्शन करने की क्षमता देती है। यानी यूजर चैट के जरिए ही खरीदारी और पेमेंट पूरा कर सकते हैं, बिना किसी ऐप या वेबसाइट पर जाए।

यह फीचर किन कंपनियों ने मिलकर शुरू किया है?

Razorpay, NPCI (National Payments Corporation of India) और OpenAI ने मिलकर इस पायलट को शुरू किया है।

क्या इस सिस्टम से पेमेंट सुरक्षित रहेंगे?

हां, सभी पेमेंट्स NPCI के UPI फ्रेमवर्क और Razorpay की बैंकिंग पार्टनरशिप (Axis Bank, Airtel Payments Bank) के तहत होते हैं, जिसमें सिक्योरिटी और यूजर कंसेंट प्राथमिकता पर रहती है।

Advertisement

अभी किन प्लेटफॉर्म्स पर यह सुविधा उपलब्ध है?

फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट BigBasket जैसे सेलेक्ट प्लेटफॉर्म्स के साथ शुरू किया गया है, जहां ChatGPT से ही सामान ऑर्डर और पेमेंट किया जा सकता है।

क्या भविष्य में AI खुद से पेमेंट कर सकेगा?

जी हां, Razorpay और NPCI ऐसी संभावनाओं पर काम कर रहे हैं जहां AI एजेंट्स यूज़र की अनुमति के साथ ऑटोमेटेड पेमेंट्स कर सकें, पूरी तरह से सुरक्षित और यूजर-कंट्रोल्ड तरीके से।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.