• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • ऑक्सीजन और BP मॉनिटर से लैस Zebronics की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 4 हज़ार से कम

ऑक्सीजन और BP मॉनिटर से लैस Zebronics की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 4 हज़ार से कम

Zebronics ZEB-FIT4220CH स्मार्टवॉच भारत में बुधवार 16 जून को लॉन्च हो चुकी है। यह वॉच एक ऐसी कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च की गई है जिसके द्वारा आप सीधे अपनी कलाई से ही कॉल को डायल या रिसीव कर सकेंगे।

ऑक्सीजन और BP मॉनिटर से लैस Zebronics की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च,  कीमत 4 हज़ार से कम

Zebronics ZEB-FIT4220CH स्मार्टवॉच को Amazon India वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 220mAh की बैटरी है जो 30 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।
  • इस स्मार्टवॉच में 1.2 इंच की कैपेसिटिव टच टीएफटी कलर डिस्प्ले है।
  • Zebronics ZEB-FIT4220CH में 7 स्पोर्ट्स मोड हैं।
विज्ञापन
Zebronics ZEB-FIT4220CH स्मार्टवॉच भारत में बुधवार 16 जून को लॉन्च हो चुकी है। यह वॉच एक ऐसी कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च की गई है जिसके द्वारा आप सीधे अपनी कलाई से ही कॉल को डायल या रिसीव कर सकेंगे। यह एक बिल्ट इन माइक और स्पीकर के साथ आती है जिससे कि इसमें कॉलिंग फीचर काम कर पाती है। इसमें कई सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी हैं जिनमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेचुरेशन (SpO2), ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी शामिल है। इसमें 7 तरह के स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें कलर डिस्प्ले दिया गया है और डायल राउंड शेप में है। इसमें साइड की ओर दो फिजिकल बटन दिए गए हैं। 
 

Zebronics ZEB-FIT4220CH smartwatch price in India, sale

Zebronics ZEB-FIT4220CH स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 3,999 रुपये है। इसे Amazon India से खरीदा जा सकता है। यह वॉच मैचिंग स्ट्रैप के साथ तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है- व्हाइट स्ट्रैप के साथ सिल्वर कलर, मैचिंग स्ट्रैप के साथ ब्लैक कलर और मैचिंग स्ट्रैप के साथ कैडेट ग्रे कलर। 
 

Zebronics ZEB-FIT4220CH features

Zebronics ZEB-FIT4220CH स्मार्टवॉच में 1.2 इंच की कैपेसिटिव टच टीएफटी कलर डिस्प्ले है। इसमें कॉलर आईडी भी दिया गया है। साथ में कॉल रिजेक्ट का फीचर भी दिया गया है। यूजर्स वॉच में ही अपनी हाल की कॉल्स, कॉन्टेक्ट और डायल पैड को एक्सेस कर सकते हैं। इस फीचर के माध्यम से यूजर सीधे अपनी वॉच से ही कॉल कर पाते हैं जब यह ब्लूटूथ के माध्यम से आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट होती है। 

Zebronics ZEB-FIT4220CH में 7 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें वॉकिंग, रनिंग, स्किपिंग, बॉस्केटबॉल, बेडमिंटन और साइकलिंग भी शामिल है। यह ब्लड प्रेशर मापने के साथ ही हार्ट रेट और SpO2 लेवल भी माप सकती है। इसी के साथ यह आपकी नींद, कैलोरी की मात्रा और दूरी आदि को भी ट्रैक कर सकती है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज होने वाले वॉच फेस हैं। इसके अंदर IP67 सर्टीफिकेशन है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। अन्य फीचर्स में अलार्म क्लॉक, सिडेंटरी रिमाइंडर, म्यूजिक कंट्रोल और रिमोट कैमरा शटर भी शामिल हैं। यह Zeb Fit20 ऐप के द्वारा Android और iOS दोनों ही तरह की डिवाइसेज के साथ पेअर हो जाती है। वॉच में 220mAh की बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह 30 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। यह डेढ़ से 2 घंटे के अंदर पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »