• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 180W के ब्‍लूटूथ पार्टी स्‍पीकर Zebronics Zeb Axon 200 लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 10 घंटे, जानें प्राइस

180W के ब्‍लूटूथ पार्टी स्‍पीकर Zebronics Zeb-Axon 200 लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 10 घंटे, जानें प्राइस

Zebronics ने एक नया ब्‍लूटूथ स्‍पीकर लॉन्‍च किया है। इसका नाम Zebronics Zeb-Axon 200 है। यह 180W का आउटपुट जनरेट करता है।

180W के ब्‍लूटूथ पार्टी स्‍पीकर Zebronics Zeb-Axon 200 लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 10 घंटे, जानें प्राइस

Photo Credit: amazon

Zebronics Zeb-Axon 200 का डिजाइन पोर्टेबल है और इसमें लगा हैंडल, स्‍पीकर को आराम से उठाने में मदद करता है।

ख़ास बातें
  • Zebronics ने लॉन्‍च किए नए पार्टी स्‍पीकर
  • 180 वॉट का साउंड करते हैं जनरेट
  • 9999 रुपये कीमत में पेश किए गए स्‍पीकर
विज्ञापन
जाने-माने ब्रैंड Zebronics ने एक नया ब्‍लूटूथ स्‍पीकर लॉन्‍च किया है। इसका नाम Zebronics Zeb-Axon 200 है। यह 180W का आउटपुट जनरेट करता है, जो इस स्‍पीकर को एक पार्टी स्‍पीकर बनाता है। इस स्‍पीकर में 5 हाई-परफॉर्मेंस ड्राइवर्स और डुअल पैसिव रेडिएटर्स लगे हैं, जिससे अच्‍छा बास और क्‍लीयर साउंड सुनाई देता है। स्‍पीकर की एक और खूबी इसमें लगीं RGB लाइट्स हैं, जो ऑडियो के हिसाब से जगमगाती हैं। स्‍पीकर में कई और खूबियां हैं। इसके दाम भी थोड़े ज्‍यादा लग सकते हैं। 
 

Zebronics Zeb-Axon 200 Price in India 

Zebronics Zeb-Axon 200 को 9,999 रुपये के इंट्रोडक्‍टरी प्राइस पर लिया जा सकता है। यह एमेजॉन पर उपलब्‍ध है। 
 

Zebronics Zeb-Axon 200 Specifications, features 

180 वॉट का स्‍पीकर सुनकर ही लगता है कि कोई बड़ा गैजेट होगा। हालांकि Zebronics Zeb-Axon 200 का डिजाइन पोर्टेबल है और इसमें लगा हैंडल, स्‍पीकर को आराम से उठाने में मदद करता है। कंपनी ने स्‍पीकर में फैब्रिक फ‍िनिश दी है, जो डिवाइस को प्रीमियम दिखाती है। इसमें लगीं RGB एलईडी लाइटें, ऑडियो के हिसाब से जगमगाने लगती हैं। 

Zebronics Zeb-Axon 200 सपोर्ट करता है ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को। डीप बास के लिए इसमें कई ड्राइवर्स दिए गए हैं। वूफर का ड्राइवर साइज 13.3 cm x 1 है। इसके अलावा मिडरेंज, ट्वीटर भी मिलता है। 3 ईक्‍यू मोड्स दिए हैं, जिससे साउंट को सेट करने में हेल्‍प मिलती है। 

इसमें Z-Sync मोड दिया गया है। इसका मतलब है कि वो सभी स्‍पीकर जिनमें Z-Sync मोड है, उन्‍हें आपस में कनेक्‍ट किया जा सकता है। सिर्फ एक बटन प्रेस करके इस मोड से 100 स्‍पीकरों को जोड़ा जा सकता है। 

Zebronics Zeb-Axon 200 में रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। वह 6 से 10 घंटे में फुल हो जाती है। कंपनी का दावा है कि 50 फीसदी वॉल्‍यूम के साथ यह स्‍पीकर 10 घंटे का प्‍लेबैक टाइम दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्‍लूटूथ के अलावा AUX इनपुट का भी सपोर्ट है। यह स्‍पीकर IPX6 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी से होने वाले नुकसान से सेफ रखता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »