Xiaomi ने बच्चों के लिए लॉन्च की कैमरे वाली वॉच, वीडियो कॉल के साथ ट्रैक करेगी लोकेशन

MITU Children’s 4G Phone Watch 5C बच्चों और अभिभावकों के लिए कई खास फीचर्स लाती है, जो सुरक्षा के लिहाज से भी अच्छे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जून 2021 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने बच्चों के लिए खास वॉच लॉन्च की है
  • इन-बिल्ट कैमरा और 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी से लैस आती है वॉच
  • सटीक लोकेशन ट्रैकिंग और एक्टिविटी ट्रैकर जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल

Xiaomi ने चीन में नई Kids Watch लॉन्च की है

Xiaomi का अपने घरेलू बाज़ार चीन में काफी बड़ा इकोसिस्टम है। कंपनी के पोर्टफोलियो में हज़ारों प्रोडक्ट्स हैं। इसके अलावा कंपनी की कई स्टार्टअप में भी हिस्सेदारी हैं, जो अकसर आधुनिक प्रोडक्ट्स लॉन्च करते हैं। कंपनी ने हाल ही में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो खास बच्चों के लिए है। यह एक स्मार्टवॉच है, जिसका नाम MITU Children's 4G Phone Watch 5C है। यह सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के साथ आती है, जिसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों की लोकेशन की खबर रख सकते हैं। यह फीचर बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की चिंता का सामाधान है। इसके अलावा 4G सपोर्ट और इन-बिल्ट कैमरा के चलते इसमें वीडियो कॉलिंग भी हो सकती है।
 

MITU Children's 4G Phone Watch 5C price, features

Xiaomi ने बच्चों के लिए बनाए गए इस खास स्मार्ट वियरेबल के लॉन्च की घोषणा अपने Weibo अकाउंट के जरिए की है। MITU Children's 4G Phone Watch 5C चीन में लॉन्च की गई है और इसकी कीमत 379 युआन (लगभग 4,300 रुपये) है। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, यह ई-रिटेलर JD.com पर बेची जा रही है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें, तो बच्चों और अभिभावकों के लिए कई खास फीचर्स लाती है, जो सुरक्षा के लिहाज से भी अच्छे हैं। बच्चों के लिए नई वॉच (Smartwatch for kids) 4G सपोर्ट करती है और इसमें इन-बिल्ट कैमरा मिलता है। इसके जरिए इस वॉच में वीडियो कॉलिंग संभव है। यह एक सटीक लोकेशन ट्रैकिंग भी देता है। इसमें 900mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। नई किड्स वॉच (Kids Watch) XiaoAI वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है और 20 मीटर तक वाटरप्रूफ है। इसमें मौजूद कैमरा वाइड एंगल लेंस से लैस आता है।

नई MITU Children's 4G Phone Watch 5C एक्टिविटी ट्रैकिंग भी करती है और बच्चों के शेड्यूल को ट्रैक कर सकती है, जिसमें स्कूल के समय से लेकर घर और स्कूल के बीच के आवागमन पर नज़र रखना शामिल है। इसका डिस्प्ले 1.4 इंच साइज़ का है और यह कलर पैनल से लैस है
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.