शाओमी एमआई बैंड 2 लॉन्च, डिस्प्ले के साथ हार्ट रेट सेंसर से है लैस

शाओमी एमआई बैंड 2 लॉन्च,  डिस्प्ले के साथ हार्ट रेट सेंसर से है लैस
विज्ञापन
शाओमी ने अपना नया फिटनेस और स्लीप ट्रैकर एमआई बैंड 2 लॉन्च कर दिया है। शाओमी एमआई बैंड 2 की कीमत 149 चीनी युआन (करीब 1520 रुपये) रखी गई है। एमआई बैंड ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और औरेंज कलर जैसे रंग-बिरंगे रिस्ट बैंड के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

कंपनी के वीबो अकाउंट पर पोस्ट की गई जानकारी (वाया फोनअरीना) के मुताबिक, एमआई बैंड 2 चीन में एमआईडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 7 जून से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने एमआई बैंड 2 के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

पिछले एमआई बैंड से तुलना करें तो नए एमआई बैंडपर्ल्स में 0.42 इंच का ओलेड डिस्प्ले है जो स्क्रैच-रेजिस्टेंट ग्लास, एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के लैस है। डिस्प्ले के नीचे दिए गए बटन पर टैप करने से स्टेप और हार्ट रेट का पता लगाया जा सकता है। इस बैंड में फोटोप्लेथीस्मोग्राफी (पीपीजी) / हार्ट रेट सेंसर दिया गया है।

शाओमी का कहना है कि ज्यादा बेहतर और सटीक हार्ट रेट ट्रैकिंग व फिटनेस और स्लीप डाटा के लिए एमआई बैंड 2 में अपग्रेडेड पीडोमीटर एल्गोरिदम दिया गया है। नया एमआई बैंड पिछले दो एमआई बैंड की तरह ही वाटर रेजिस्टेंस के लिेए आईपी67 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा शाओमी एमआई बैंड 2 में नया रिस्टबैंड डिजाइन है जिसे त्वचा के हिसाब से ज्यादा बेहतर मटेरियल से बनाया गया है।

एमआई बैंड 2 में 70 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 20 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए नया एमआई बैंड ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  2. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  5. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  6. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  8. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  9. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  10. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »