Vivo ने लॉन्च किया TWS Air 3 Pro, 52 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स

इन ईयरफोन्स में राउंडेड स्टेम्स के सा इन-ईयर डिजाइन है। इनमें 12 mm ड्राइवर्स और 50 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) के लिए सपोर्ट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2025 15:08 IST
ख़ास बातें
  • इन ईयरफोन्स में राउंडेड स्टेम्स के साथ इन-ईयर डिजाइन है
  • TWS Air 3 Pro में DeepX 3.0 स्टीरियो इफेक्ट टेक्नोलॉजी है
  • इनमें 12 mm ड्राइवर्स और 50 dB तक ANC के लिए सपोर्ट ह ै

इन ईयरफोन्स को चीन में लाया गया है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo ने TWS Air 3 Pro ईयरफोन्स को लॉन्च किया है। पिछले महीने कंपनी ने TWS 3 ईयरफोन्स को पेश किया था। Vivo ने TWS Air 3 Pro की बैटरी 47 घंटे तक चलने का दावा किया है। इसके साथ ही इन ईयरफोन्स का सिंगल चार्ज में 52 घंटे तक चलने इन ईयरफोन्स का एक वेरिएंट भी पेश किया है। 

Vivo TWS Air 3 Pro का प्राइस 

इन ईयरफोन्स को चीन में लाया गया है। इनके बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 199 (लगभग 2,400 रुपये) का है। इन ईयरफोन्स की अधिक चलने वाली बैटरी के वेरिएंट का प्राइस CNY 299 (लगभग 2,740 रुपये) का है। इनकी बिक्री चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए 2 जुलाई से की जाएगी। TWS Air 3 Pro को Vitality White और Galaxy Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

TWS Air 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इन ईयरफोन्स में राउंडेड स्टेम्स के साथ इन-ईयर डिजाइन है। इनमें 12 mm ड्राइवर्स और 50 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) के लिए सपोर्ट है। इन ईयरफोन्स में एक एडैप्टिव मोड दिया गया है जो ऑटोमैटिक तरीके से एंबिएंट नॉयस के आधार पर ANC लेवल को एडजस्ट करता है। इनमें एक L शेप वाले विंड नॉयस रिडक्शन डक्ट के साथ ट्रिपल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है। इससे बैकग्राउंड की नॉयस में 94 प्रतिशत तक की कमी होती है। TWS Air 3 Pro में  DeepX 3.0 स्टीरियो इफेक्ट टेक्नोलॉजी है। ये ईयरफोन्स बैस, वोकल्स और ट्रेबल प्रीसेट EQ मोड्स की पेशकश करते हैं। 
Advertisement

इनमें चार अलग मोड्स - कॉन्सर्ट, स्टूडियो, थिएटर और हॉल में इमर्सिव स्पैटिअल साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है। TWS Air 3 Pro में इनबिल्ट फीडबैक माइक्रोफोन है जो रियल टाइम में मिड रेंज और बैस फ्रीक्वेंसी को एडजस्ट करता है, जिससे एक संतुलित ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलता है। ये LC3 ऑडियो कोडेक, Bluetooth और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इनमें गेमिंग या स्ट्रीमिंग के दौरान ऑडियो-विजुअल लैग कम घटाने के लिए 44 ms लो लेटेंसी की पेशकश करता है। इन ईयरफोन का बेस वेरिएंट चार्जिंग केस के साथ 47 घंटे तक का प्लेबैक देता है। TWS Air 3 Pro का अधिक चलने वाली बैटरी वाला वेरिएंट 52 घंटे तक के प्लेबैक की पेशकश करता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.