• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Soundcore ने लॉन्‍च किए 60 घंटे की बैटरी लाइफ वाले दो हेडफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Soundcore ने लॉन्‍च किए 60 घंटे की बैटरी लाइफ वाले दो हेडफोन, जानें कीमत और फीचर्स

बेहतर बैस और ट्रेबल परफॉर्मेंस के लिए दोनों हेडफोन में 40 mm सिल्‍म डायाफ्राम ड्राइवर लगाए गए हैं, जो डिस्‍टॉर्शन को कम करते हैं। इनमें हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन यानी ANC का सपोर्ट मिलता है।

Soundcore ने लॉन्‍च किए 60 घंटे की बैटरी लाइफ वाले दो हेडफोन, जानें कीमत और फीचर्स

साउंडकोर का कहना है कि दोनों हेडफोन Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफाइड हैं।

ख़ास बातें
  • हेडफोन 40mm ड्राइवर्स को सपोर्ट करते हैं और Hi-Res Audio सर्टिफाइड हैं
  • इनमें हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन यानी ANC का सपोर्ट भी मिलता है
  • पांच मिनट की चार्जिंग में ये हेडफोन 4 घंटे तक प्‍लेबैक दे सकते हैं
विज्ञापन
Soundcore ने उसके दो हेडफोन इंडिया में लॉन्‍च कर दिए हैं। Soundcore Life Q30 और Life Q35 को कई हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है। ये हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसि‍लेशन (एएनसी), फास्ट चार्जिंग, NFC कनेक्टिविटी और 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियों से लैस हैं। कंपनी के अनुसार, हेडफोन 40mm ड्राइवर्स को सपोर्ट करते हैं और Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफाइड हैं। साउंडकोर लाइफ क्यू30 और लाइफ क्यू35 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। 

Soundcore Life Q30 और Soundcore Life Q35 की कीमत
साउंडकोर लाइफ क्यू30 ईयरफोन की कीमत 7,999 रुपये और साउंडकोर लाइफ क्यू35 की कीमत 9,999 रुपये है। दोनों हेडफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। साउंडकोर लाइफ क्यू30 हेडफोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि साउंडकोर लाइफ क्यू35 हेडफोन पिंक कलर वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, हेडफोन एक ट्रैवल केस के साथ भेजा जाएगा।

साउंडकोर लाइफ क्यू30 और लाइफ क्यू35 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस
बेहतर बैस और ट्रेबल परफॉर्मेंस के लिए दोनों हेडफोन में 40 mm सिल्‍क डायाफ्राम ड्राइवर लगाए गए हैं, जो डिस्‍टॉर्शन को कम करते हैं। इनमें हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन यानी ANC का सपोर्ट मिलता है, जो तीन तरह के मोड- ट्रांसपोर्ट, इंडोर और आउटडोर में काम करता है। इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है, जो कॉल या मीटिंग के दौरान बातचीत को बेहतर बनाता है।  

साउंडकोर लाइफ क्यू30 और लाइफ क्यू35 हेडफोन में मेमोरी फोम ईयर कप और हेडबैंड के साथ लाइटवेट फ्रेम इस्‍तेमाल हुआ है। साउंडकोर का कहना है कि दोनों हेडफोन Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफाइड हैं। जबकि साउंडकोर लाइफ क्यू 35 में LDAC कोडेक का भी सपोर्ट है। यह स्‍टैंडर्ड ब्लूटूथ कोडेक (SBC) से तीन गुना ज्‍यादा स्‍पीड देता है। यूजर्स, साउंडकोर ऐप का इस्‍तेमाल करके इक्वलाइजर सेटिंग्स को भी बदल सकते हैं। साउंडकोर लाइफ क्यू30 और लाइफ क्यू35, 40 घंटे का प्लेबैक देते हैं, अगर ANC इस्‍तेमाल किया जाए। बिना ANC इस्‍तेमाल किए ये 60 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार, ये हेडफोन फास्‍ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं और पांच मिनट की चार्जिंग में चार घंटे का प्लेबैक देते हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourBlack
Headphone TypeOn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityWireless
TypeHeadphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »