Sony MDR-3R हेडफोन पुराने Walkman के डिजाइन से प्रेरित है। इसमें USB Type-C कनेक्टिविटी, 23mm ड्राइवर्स और इनलाइन रिमोट दिया गया है।
Photo Credit: Sony
Sony MDR-3R में 1979 के Walkman से प्रेरित रेट्रो डिजाइन मिलता है
Sony ने अपने पुराने Walkman हेडफोन की यादें ताजा करते हुए नया Sony MDR-3R लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे साल 1979 में आए अपने क्लासिक MDR-3 हेडफोन के डिजाइन से प्रेरित होकर तैयार किया है। नए मॉडल में पुराने हेडफोन जैसा रेट्रो लुक और हल्का डिजाइन मिलता है, लेकिन अब इसमें 3.5mm ऑडियो जैक की जगह USB Type-C कनेक्टिविटी दी गई है। खास बात यह है कि यह एक वायर्ड हेडफोन है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए न तो Bluetooth पेयरिंग की जरूरत होगी और न ही चार्जिंग की। Sony ने इसके साथ Stranger Things Edition भी पेश किया है।
Sony MDR-3R को कंपनी ने पुराने MDR-3 हेडफोन के डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया है। पुराने मॉडल को 1979 में Sony के पहले Walkman के साथ पेश किया गया था। नए हेडफोन में भी उसी तरह का लाइटवेट और ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है। इसमें नीले और नारंगी कलर के ईयर पैड्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। कंपनी ने इसकी पैकेजिंग और मैनुअल को भी पुराने मॉडल की तरह रेट्रो लुक दिया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो Sony MDR-3R में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसे USB Audio Class 1.0 सपोर्ट वाले कंपैटिबल स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ पेयरिंग या अलग से चार्जिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती। यूजर सिर्फ USB Type-C कनेक्टर लगाकर म्यूजिक और वीडियो का आनंद ले सकते हैं। इसके केबल में इनलाइन रिमोट कंट्रोल और माइक्रोफोन भी दिया गया है, जिससे म्यूजिक कंट्रोल करने के साथ कॉल पर भी बात की जा सकती है।
ऑडियो के लिए इसमें 23mm ड्राइवर यूनिट्स दिए गए हैं। Sony ने इन्हें पुराने MDR-3 के तकनीकी डिजाइन के आधार पर तैयार किया है। कंपनी के मुताबिक, नए हेडफोन में पुराने मॉडल जैसा नेचुरल और बैलेंस्ड साउंड प्रोफाइल मिलता है। इसका ओपन-ईयर डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आराम देने के लिए तैयार किया गया है। इसका वजन करीब 38 ग्राम है, जिसमें केबल का वजन शामिल नहीं है।
Sony MDR-3R Stranger Things Edition
Photo Credit: Sony
Sony ने MDR-3R के साथ Stranger Things Edition भी लॉन्च किया है। इसे Netflix की लोकप्रिय सीरीज Stranger Things के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस स्पेशल एडिशन में सीरीज से प्रेरित लाल और काले कलर के ईयर पैड्स मिलते हैं। इसके अलावा हेडफोन पर Stranger Things का Logo और खास डिजाइन वाली पैकेजिंग दी गई है। यह एडिशन सीरीज के किरदार मैक्स मेफील्ड और अपसाइड डाउन की थीम से प्रेरित है।
कीमत की बात करें तो Sony MDR-3R की कीमत अमेरिका में 59.99 डॉलर यानी करीब 5,600 रुपये रखी गई है। वहीं, कनाडा में इसकी कीमत 99.99 डॉलर है। इसके Stranger Things Edition की कीमत अमेरिका में 79.99 डॉलर यानी करीब 7,500 रुपये और कनाडा में 129.99 डॉलर रखी गई है। स्टैंडर्ड मॉडल की बिक्री Sony के ऑनलाइन स्टोर, Amazon और दूसरे अधिकृत रिटेलर्स के जरिए होगी। फिलहाल कंपनी ने भारत में दोनों हेडफोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999