Samsung Galaxy Ring 2 में होगा डिस्प्ले फीचर! यहां हुआ खुलासा

Samsung आने वाली 10 जुलाई को अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जुलाई 2024 15:12 IST
ख़ास बातें
  • कथित तौर पर सैमसंग एक और स्मार्ट रिंग पर काम कर रही है
  • इसके लिए डिजाइन पेटेंट भी कंपनी फाइल कर चुकी है
  • Ring 2 में आउटर लेयर फ्लैट होगी जबकि भीतरी लेयर सर्कुलर होगी

सैमसंग 10 जुलाई को स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में Galaxy Ring को लॉन्च करने जा रही है।

Samsung आने वाली 10 जुलाई को अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने जा रही है। इसमें कंपनी स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में Galaxy Ring को भी लॉन्च करेगी। सैमसंग का रिंग सेग्मेंट में यह पहला वियरेबल डिवाइस होगा। लेकिन कंपनी इससे दो कदम आगे चल रही है। कथित तौर पर सैमसंग एक और स्मार्ट रिंग पर काम कर रही है जिसके लिए डिजाइन पेटेंट भी कंपनी फाइल कर चुकी है। 

Samsung Galaxy Ring 2 पर कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट कहती है कि सैमसंग ने United States Patent Application Publication में एक नए वियरेबल के लिए पेटेंट फाइल किया हुआ है। यह पेटेंट मई 2024 में फाइल किया गया है जो कि संभवत: गैलेक्सी रिंग 2 हो सकती है। रिपोर्ट में पब्लिकेशन की ओर से इसके डिजाइन पेटेंट की फोटो भी शेयर की गई है जिसे देखकर पता लगता है कि स्मार्ट रिंग में आउटर लेयर फ्लैट होगी जबकि भीतरी लेयर सर्कुलर होगी। बाहरी लेयर पर डिस्प्ले दिया जाएगा, और भीतरी लेयर पर सेंसर्स लगे होंगे। 
Advertisement

सेकंड जेनरेशन की ये रिंग दो डिस्प्ले के साथ आ सकती है। एक में ऐप आइकन मौजूद होंगे और दूसरी में ऐप आइकन पर क्लिक करने के बाद कंटेंट दिखाई देगा। डिस्प्ले पर कुछ जरूरी जानकारी जैसे हार्ट रेट, वर्कआउट का डेटा आदि आसानी से देखा जा सकेगा। इसके लिए यूजर को स्मार्टफोन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यह इनकमिंग कॉल और नोटिफिकेशन भी दिखाएगी। 

Galaxy Ring 1 की तुलना में Galaxy Ring 2 के अंदर इंटरनल वॉल्यूम ज्यादा देखने को मिल सकता है। जाहिर है कि अपग्रेडेड डिवाइस होने के नाते इसमें भीतरी मटिरियल भी ज्यादा होगा, क्योंकि कंपनी इसमें बड़ी बैटरी, और अतिरिक्त सेंसर भी दे सकती है। पेटेंट लिस्टिंग बताती है कि अपकमिंग सेकंड जेनरेशन गैलेक्सी रिंग में Galvanic Skin Response (GSR), SPO2, PPG, और ECG मॉनिटरिंग की क्षमता भी होगी। इसमें टेम्परेचर सेंसर, एक्सिलरेशन सेंसर, और फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.