Samsung लॉन्‍च करेगी नई स्‍मार्टवॉच, Galaxy Watch Ultra और Watch 7 की हर डिटेल लीक

Samsung Galaxy unpacked event : Galaxy Watch Ultra में सर्कुलर डायल और स्‍क्‍वॉयर केस डिजाइन ऑफर किया जाएगा।

Samsung लॉन्‍च करेगी नई स्‍मार्टवॉच, Galaxy Watch Ultra और Watch 7 की हर डिटेल लीक

Photo Credit: dealabs

Galaxy Watch Ultra रन करेगी वियर ओएस पर। इसे IP6X रेटिंग मिली है जो वॉच को धूल से होने वाले नुकसान से बचाएगी।

ख़ास बातें
  • Galaxy Watch Ultra और Watch 7 की जानकारियां लीक
  • पूरी स्‍पेक्‍सशीट लीक हुई
  • 10 जुलाई को अनपैक्‍ड इवेंट में लॉन्‍च हो सकती हैं स्‍मार्टवॉच
विज्ञापन
Samsung का Unpacked event इस महीने 10 तारीख को होने जा रहा है। इस इवेंट में Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch 7 को लॉन्‍च किया जा सकता है। नई सैमसंग स्‍मार्टवॉच को लेकर पहले भी कई जानकारियां सामने आई हैं। अब इन दोनों वॉच की पूरी स्‍पेक्‍स शीट ऑनलाइन लीक हो गई है। फ्रेंच पब्लिकेशन डीलैब्स (Dealabs) ने यह जानकारी सामने लाई है। पता चला है कि Galaxy Watch Ultra में सर्कुलर डायल और स्‍क्‍वॉयर केस डिजाइन ऑफर किया जाएगा। Galaxy Watch 7 को Galaxy Watch 6 सीरीज के सक्‍सेसर के तौर पर लाया जाएगा। 

जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक Galaxy Watch Ultra को 47mm डायल साइज में लॉन्‍च किया जाएगा। इनकी बनावट में टाइटेनियम का यूज किया गया है और फ्रंट में सफायर ग्‍लास होगा। Galaxy Watch Ultra में 1.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा। यह एक्‍स‍िनॉस W1000 प्राेसेसर से पैक होकर आएगी, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज का सपोर्ट होगा। 590 एमएएच की बैटरी इस वॉच में होगी और यह वायरलैस भी चार्ज की जा सकेगी। 

Galaxy Watch Ultra रन करेगी वियर ओएस पर। इसे IP6X रेटिंग मिली है जो वॉच को धूल से होने वाले नुकसान से बचाएगी। इसे पहनकर पानी में 10 मीटर की गहराई तक तैरा जा सकेगा। दावा है कि यह यूएस मिलिट्री सर्टिफाइड होगी यानी इसकी बिल्‍ड क्‍वॉलिटी काफी दमदार होगी। यह ब्‍लूटूथ और 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगी। 

वहीं, Galaxy Watch 7 को 40mm और 44mm डायल साइज में लाया जाएगा। वॉच अल्‍ट्रा के मुकाबले इसमें एल्‍युमीनियम आर्मर का इस्‍तेमाल होगा। 40mm डायल में 1.3 इंच का डिस्‍प्‍ले होगा, जबकि 44mm डायल में 1.5 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। दावा है कि 40mm डायल वाली Galaxy Watch 7 में 300mAh की बैटरी होगी, जबकि 44mm डायल में 425mAh की बैटरी। बाकी फीचर्स गैलेक्‍सी वॉच 7 अल्‍ट्रा जैसे ही हो सकते हैं। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Personalised workout experience
  • Accurate health and fitness tracking
  • Good software and apps
  • Fast charging
  • कमियां
  • ECG, blood pressure monitoring don't work in India
  • Camera controller app exclusive to Samsung phones
Display Size40mm
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »