Samsung Galaxy Watch Active, Galaxy Fit और Galaxy Fit E लॉन्च, जानें इनकी खासियतें

Samsung ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2019 में नए Galaxy Watch Active स्मार्टवॉच के साथ Galaxy Fit और Galaxy Fit e एक्टिविटी ट्रैकर्स को भी लॉन्च किया।

Samsung Galaxy Watch Active, Galaxy Fit और Galaxy Fit E लॉन्च, जानें इनकी खासियतें
ख़ास बातें
  • Galaxy Fit में 0.95 इंच की 120x240 पिक्सल एमोलेड स्क्रीन है
  • Galaxy Fit की कीमत 99 डॉलर (करीब 7,000 रुपये) है
  • Galaxy Watch Active की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 14,300 रुपये) है
विज्ञापन
Samsung ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2019 में नए Galaxy Watch Active स्मार्टवॉच के साथ Galaxy Fit और Galaxy Fit e एक्टिविटी ट्रैकर्स को भी लॉन्च किया। गौर करने वाली बात है कि इस बार कंपनी ने अपने वियरेबल पोर्टफोलियो में Galaxy Buds को भी शामिल किया है। Samsung के मुताबिक, नए Galaxy Watch Active की बिक्री अगले महीने शुरू होगी। Galaxy Fit को मार्केट में मई महीने के आखिर में लाया जाएगा। Galaxy Fit e की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लॉन्च इवेंट में Samsung ने Samsung Galaxy S10 सीरीज़ से पर्दा उठाया। इसके साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल स्क्रीन वाले हैंडसेट Samsung Galaxy Fold को भी लॉन्च किया गया।
 

Samsung Galaxy Watch Active की कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग की मानें तो Galaxy Watch Active सिर्फ फिटनेस ट्रैकिंग वियरेबल नहीं है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टवॉच में एक्सरसाइज़ ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर हैं।

Samsung Galaxy Watch Active, सैमसंग का पहला वियरेबल प्रोडक्ट है जो ब्लड प्रेशर को मॉनीटर कर सकता है। गैलेक्सी वॉच एक्टिव यूज़र्स को MY BP Lab ऐप डाउनलोड करना होगा जिससे ब्लड प्रेशर पर नज़र बनाए रखना संभव होगा। गौर करने वाली बात है कि ब्लड प्रेशर मॉनीटरिंग की सुविधा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के मार्केट तक सीमित रहेगी। यह वॉच एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

स्मार्टवॉच में 1.1 इंच का 360x360 पिक्सल एमोलेड स्क्रीन है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। बैटरी 230 एमएएच की है और इसमें डुअल कोर एक्सीनॉस 9110 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच टाइज़न पर आधारित Wearable OS 4.0 पर चलता है। इसमें 768 एमबी रैम है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। इसके अतिरिक्त Samsung का यह स्मार्टवॉच आईपी68 की रेटिंग के साथ आता है। यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई बी/जी/एन, एनएफसी और ए-जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं।

Galaxy Watch Active को सिल्वर, ब्लैक,रोज़ गोल्ड और सी ग्रीन रंग में बेचा जाएगा। अमेरिका मार्केट में इसकी बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी। सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 14,300 रुपये) है। फिलहाल, इसे भारत लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 
samsung galaxy fit fit e watch buds samsung
 

Samsung Galaxy Fit, Galaxy Fit e की कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने दो नए एक्टिविटी ट्रैकर भी लॉन्च किए। हम Galaxy Fit और Galaxy Fit e की बात कर रहे हैं। गैलेक्सी फिट और गैलेक्सी फिट ई फिटनैस ट्रैकिंग फीचर के साथ आते हैं।

Samsung के मुताबिक, Galaxy Fit में 0.95 इंच की 120x240 पिक्सल एमोलेड स्क्रीन है जबकि Galaxy Fit e में 0.74 इंच का 64x128 पिक्सल का पीमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही एक्टिविटी ट्रैकर रियलटाइम ओएस पर चलते हैं। इनमें हार्ट रेट मॉनीटर भी है। Samsung Galaxy Fit को ब्लैक और सिल्वर रंग में बेचा जाएगा। जबकि Fit e ब्लैक, व्हाइट और यलो रंग में बिकेगा।

Samsung Galaxy Fit की कीमत 99 डॉलर (करीब 7,000 रुपये) है। बिक्री 31 मई से शुरू होगी। गैलेक्सी फिट ई की कीमत और उपलब्धता पर कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। वहीं, इन दोनों ही फिटनेस ट्रैकर को भारत लाए जाने के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »