• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Fit 2 फिटनेस ट्रैकर 15 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Samsung Galaxy Fit 2 फिटनेस ट्रैकर 15 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Samsung ने फिलहाल Galaxy Fit 2 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy Fit 2 फिटनेस ट्रैकर 15 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

‘Life Unstoppable' वर्चुअल इवेंट के दौरान सैमसंग ने लॉन्च की Galaxy Fit 2

ख़ास बातें
  • Galaxy Fit 2 पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Fit का अपग्रेड वर्ज़न है
  • Samsung Galaxy Fit 2 में मौजूद है 70 से भी ज्यादा फेस विकल्प
  • गैलेक्सी फिट 2 में 3D ग्लास डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कंपनी ने Samsung Galaxy Fit 2 फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च कर दिया है। ‘Life Unstoppable' वर्चुअल इवेंट के दौरान सैमसंग ने कई नए डिवाइस का ऐलान किया, जिनमें से एक Galaxy Fit 2 फिटनेस ट्रैकर शामिल है। आपको बता दें, यह Galaxy Fit का ही अपडेटिड वर्ज़न है, जिसे पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। सैमसंग का कहना है कि गैलेक्सी फिट 2 को फिटनेट ट्रैकर्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिहाज़ से लॉन्च किया गया है।

Samsung ने फिलहाल Galaxy Fit 2 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा। फिटनेस ट्रैकर की बात करें, तो यह आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा एक ब्लैक तो दूसरा स्कार्लेट। इस गैलेक्सी फिट 2 का डिज़ाइन पुराने Galaxy Fit की तरह ही है, जिसमें स्मॉल कलर डिस्प्ले दिया गया है।
 

Samsung Galaxy Fit 2 specifications

सैमसंग ने गैलेक्सी फिट 2 के स्पेसफिकेशन के बारे में भी थोड़ी ही जानकारी सार्वजनिक की है, जिसके मुताबिक यह ट्रैकर ऑटोमैटिकली 5 तरह की एक्टिविटी को डिटेक्ट व ट्रैक करता है, इसके साथ ही यह आपको कैलोरी बर्न, डिसटेंस, हार्ट रेट जैसी कई अन्य जानकारी भी देता है। यह स्लीप ट्रैकिंग बिल्ट इन के साथ-साथ स्लीप स्कोर के साथ भी आता है, जो आपको बताता है कि आपकी नींद कितनी गहरी थी। गैलेक्सी फिट 2 में 3D ग्लास डिस्प्ले के साथ 70 से भी ज्यादा फेस ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा इसके बॉटम में एक टच सेंसिटिव बटन भी दिया गया है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह होम बटन होगा।

सैमसंग का कहना है कि यह फिटनेस ट्रैकर सिंगल चार्ज पर 15 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। हालांकि, सेटिंग्स और कंडिशन पर ध्यान रखें, तो यह 21 दिन तक भी आपका साथ दे सकता है। गैलेक्सी फिट 2 में Groove डिज़ाइन दिया गया है, सैमसंग का कहना है कि यह पसीने को कम करने में मदद करता है। सैमसंग वेबसाइट पर दी गई तस्वीर में दो वॉच फेस देखे जा सकते हैं, एक में टाइम, डेट और स्टेप्स की जानकारी दी गई है जबकि दूसरे में टाइम और हार्ट रेट की जानकारी मुहैया कराई गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »