• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 100 स्पोर्ट्स मोड, 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Rogbid Infinity स्मार्टवॉच, जानें कीमत

100 स्पोर्ट्स मोड, 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Rogbid Infinity स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Rogbid Infinity की कीमत $29.99 (करीब 2,600 रुपये) रखी गई है। इसे Classic Black, Glacier Gray और Rose Gold कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

100 स्पोर्ट्स मोड, 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Rogbid Infinity स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Photo Credit: Rogbid

ख़ास बातें
  • Rogbid Infinity की कीमत $29.99 (करीब 2,600 रुपये) रखी गई है
  • स्मार्टवॉच Rogbid के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध है
  • ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और SpO2 मेजरमेंट से लैस आती है
विज्ञापन
Rogbid ने अपनी नई बजट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच Rogbid Infinity लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसी सुविधाओं के साथ आती है। किफायती कीमत में मिलने वाली इस स्मार्टवॉच को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकती है, जबकि स्टैंडबाय मोड में 30 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेट किया गया है। यहां हम इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।

Rogbid Infinity की कीमत $29.99 (करीब 2,600 रुपये) रखी गई है। इसे Classic Black, Glacier Gray और Rose Gold कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच Rogbid के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Rogbid की इस स्मार्टवॉच में 1.95-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है और यह 1000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका 3D कर्व्ड डायल और फुल-मेटल बॉडी इसे स्टाइलिश लुक देता है। इसके अलावा, साइड में एक रोटेटिंग क्राउन दिया गया है, जो नेविगेशन के काम आता है।

हेल्थ और फिटनेस के लिए, Rogbid Infinity ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन मेजरमेंट, स्लीप एनालिसिस और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स ऑफर करती है। यह 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आने का दावा करती है और स्मार्टफोन से कनेक्ट करने पर GPS का उपयोग करके सटीक वर्कआउट ट्रैकिंग का भी दावा किया गया है। यह Google Fit और Apple Health से भी डेटा सिंक कर सकती है।

Rogbid Infinity में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स सीधे कलाई से कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है, साथ ही स्मार्ट नोटिफिकेशन, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, NFC एक्सेस कंट्रोल और 'Find My Phone' फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे यह धूल, पसीने और हल्की छींटों से सुरक्षित रहने का दावा करती है।

कंपनी का कहना है कि इसकी 400mAh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकती है, जबकि स्टैंडबाय मोड में यह 30 दिनों तक टिक सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »