Realme Watch S Pro और Realme Watch S के भारत लॉन्च की मिली जानकारी

Realme Watch S को पिछले महीने पाकिस्तान में PKR 14,999 (लगभग 7,000 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया है, माना जा रहा है कि यह Realme Watch S Pro के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा, जो कि यूरोप में उपलब्ध है।

Realme Watch S Pro और Realme Watch S के भारत लॉन्च की मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Realme Watch S Pro पहली प्रीमियम स्मार्टवॉच होगी
  • Realme Watch S को पाकिस्तान में किया जा चुका है लॉन्च
  • रियलमी वॉच एस प्रो के लिए कई टीज़र्स ज़ारी किए गए हैं
विज्ञापन
Realme Watch S Pro के टीज़र्स कंपनी और कंपनी के भारत व यूरोप के सीईओ माधव सेठ द्वारा साझा किया गया है। इस टीज़र में कंफर्म किया गया है कि यह वॉच जल्द ही भारत में पेश की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस वॉच को Realme Watch S के साथ लाया जा सकता है। कंपनी व माधव सेठ द्वारा ट्विटर पर साझा किए टीज़र में रियलमी वॉच एस प्रो एक अन्य वॉच के साथ देखने को मिली है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह रियलमी वॉच एस हो सकती है। माधव सेठ ने एक अन्य तस्वीर साझा की है, जिसमें रियलमी वॉच एस प्रो पर्पल डायल के साथ दिखी है। इसके साथ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने डिज़ाइन प्रोटोटाइप के साथ एक तस्वीर अपलोड की है, जिसे कंपनी ने रियलमी वॉच एस प्रो माना है।

Realme Watch S Pro को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, कंपनी द्वारा साझा किए एक टीज़र से यह पुष्टि जरूर होती है कि लॉन्च इवेंट जल्द ही आयोजित किया जाएगा और इसे लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा। इस स्मार्टवॉच को फिलहाल किसी मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है।  

Realme सीईओ माधव सेठ के द्वारा किए एक ट्वीट में Realme Watch S Pro की झलक देखने को मिलती है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह कंपनी की पहली प्रीमियम और हाई-एंड स्मार्टवॉच होगी। एक अन्य ट्वीट में सेठ ने कुछ डिज़ाइन्स की तस्वीर साझा की है, जिसको लेकर उन्होंने कहा है कि कंपनी रियलमी वॉच एस प्रो के कुछ ऐसे डिज़ाइन का विचार कर रही है।

रियलमी वॉच एस प्रो का ऐलान कुछ महीनों पहले IFA 2020 के दौरान किया गया था। उस वक्त कहा गया था कि इस वॉच को साल के अंत तक पेश किया जाएगा। घोषणा के दौरान पुष्टि की गई थी कि रियलमी वॉच एस प्रो राउंड डायल के साथ आएगी और इसमें एमोलेड डिस्प्ले होगा।  

सितंबर महीने में सामने आई यूएस एफसीसी लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि यह स्मार्टवॉच 1.39 इंच टच एमोलेड डिस्प्ले और 420 एमएएच बैटरी से लैस होगी। रियलमी वॉच एस प्रो में स्टेप ट्रेकिंग, डिस्टेंस ट्रेकिंग, कैलोरी मैजरमेंट और डायनमिक हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स होंगे। इस लिस्टिंग में यह भी संकेत मिले थे कि यह वियरेबल ऑटोमेटिक एक्टिविटी ट्रेकर के साथ-साथ स्लिप मॉनिटरिंग के साथ आएगी।

रियलमी वॉच एस को पिछले महीने पाकिस्तान में PKR 14,999 (लगभग 7,000 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया है, माना जा रहा है कि यह रियलमी वॉच एस प्रो के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा, जो कि यूरोप में उपलब्ध है।

रियलमी वॉच एस में 1.3 इंच सर्कुलर डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसके अलावा रियलमी वॉच एस में 16 स्पोर्ट्स, रियल टाइम  हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए पीपीजी सेंसर और ब्लड ऑक्सीज़न लेवल मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर मोड दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »