Realme Watch स्मार्टवॉच लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 4,000 रुपये से कम

Realme Watch में 14 अलग स्पोर्ट्स मोड हैं, जिसमें बैडमिंटन, क्रिकेट, इंडोर रन, आउटडोर रन, वॉक, योगा और अन्य कई खेल शामिल हैं। स्मार्टवॉच नींद को मॉनीटर कर सकता है।

Realme Watch स्मार्टवॉच लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 4,000 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • Realme Watch में 14 अलग स्पोर्ट्स मोड हैं
  • रियलमी वॉच में वॉयस कॉल उठाने की सुविधा नहीं है
  • Realme Watch में 12 वॉच फेस पहले से इंस्टॉल हैं
विज्ञापन
Realme ने भारत में अपने प्रशंसकों के लिए नया स्मार्ट प्रोडक्ट लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं स्मार्ट वॉच की। चीन की इस कंपनी ने बहु-प्रतीक्षित Realme Watch से पर्दा उठा लिया है। यह स्मार्टवॉच टचस्क्रीन सपोर्ट और कलर डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। रियलमी वॉच में पहले से 12 वॉच फेस इंस्टॉल करके दिए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में ओवर द एयर अपडेट के ज़रिए 100 वॉच फेस और उपलब्ध करा दिए जाएंगे। स्मार्टवॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग करता है। यह पीपीजी सेंसर के कारण संभव है।
 

Realme Watch price in India, availability details

रियलमी वॉच को भारत में 3,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टवॉच की सेल Flipkart और Realme की वेबसाइट पर 5 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा फैशन डिज़ाइन रिस्ट स्ट्रैप डिज़ाइन्स भी लाल, ब्लू और ग्रीन रंग में उपलब्ध कराए जाएंगे। इनकी कीमत 499 रुपये है।
 

Realme Watch specifications, features

मार्केट में उपलब्ध अन्य बजट स्मार्टवॉच की तरह Realme Watch में फिटनेस के अलावा कुछ स्मार्ट फीचर्स हैं। यह स्मार्टवॉच रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग करता है, वो भी बिल्ट इन पीपीजी सेंसर के दम पर। इसके बारे में हर पांच मिनट में हार्ट रेट रिकॉर्ड करने का दावा है। हार्ट रेट मानक से कम या ज़्यादा होने पर यह अलर्ट ज़ारी करता है। Realme ने इसमें SpO2 मॉनिटरिंग भी दिया है जिससे यूज़र्स अपना ब्लड ऑक्सीजन स्तर भी जांच सकते हैं।

फिटनेस के दीवानों के लिए Realme Watch में 14 अलग स्पोर्ट्स मोड हैं, जिसमें बैडमिंटन, क्रिकेट, इंडोर रन, आउटडोर रन, वॉक, योगा और अन्य कई खेल शामिल हैं। स्मार्टवॉच नींद को मॉनीटर कर सकता है।

रियलमी वॉच यूज़र्स के पास उपलब्ध स्मार्टफोन में इंस्टॉल ज़्यादातर ऐप के लिए नोटिफिकेशन अलर्ट जारी कर सकता है। ये नोटिफिकेशन वॉयस कॉल, एसएमएस मैसेज या फेसबुक,इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के चैट मैसेज के हो सकते हैं। इसके अलावा आप अपने रियलमी वॉच का इस्तेमाल अपने हैंडसेट को अनलॉक करने या म्यूजिक प्लेयर को रिमोट कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। आप स्मार्टवॉच का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर्स के लिए रिमोट के तौर पर भी कर पाएंगे।

Apple Watch जैसे अन्य प्रीमियम स्मार्टवॉच की तरह रियलमी वॉच में वॉयस कॉल उठाने की सुविधा नहीं है। हालांकि, आप कॉल को रिजेक्ट जरूर कर सकते हैं या स्मार्टवॉच से ही उसे म्यूट भी कर सकते हैं। कस्टमाइज़ेशन भी उपलब्ध हैं, इन्हें रियलमी लिंक ऐप के ज़रिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme Watch में 12 वॉच फेस पहले से इंस्टॉल हैं। डिफॉल्ट वॉच फेस में टाइम, तारीख, मौसम, स्टेप्स, हार्ट रेट और कैलोरी डिस्प्ले होता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी वॉच में 1.4 इंच (320x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह टच स्क्रीन सपोर्ट और 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आता है। स्मार्टवॉच में तीन एक्सिस वाला एक्सेलेरोमीटर और पीपीजी सेंसर है। यह 20mm रीमूवेभल रिस्ट स्ट्रैप को सपोर्ट करता है। यह आईपी68 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आता है। यानी यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी वॉच में ब्लूटूथ 5.0 है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप या उसके बाद एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ काम कर सकता है। स्मार्टवॉच की बैटरी 160 एमएएच की है। इसके बारे में हार्ट रेट मॉनीटर एक्टिव होने पर सात दिन तक चलने और नहीं एक्टिव होने पर 9 दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा है। एक पावर सेविंग मोड भी है यह सिंगल चार्ज में 20 दिन तक यूज़र्स का साथ निभाएगा। स्मार्टवॉच का डाइमेंशन 256x36.5x11.8 मिलीमीटर है और वज़न 31 ग्राम।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »