Realme Buds Air7 Pro लॉन्च, 53dB ANC के साथ 48 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Realme ने चीनी बाजार में Realme Buds Air7 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air7 Pro में 6 मिमी माइक्रो-प्लेन ट्वीटर और 11 मिमी वूफर है।
  • Realme Buds Air7 Pro की बैटरी ANC बंद होने पर 48 घंटे चलती है।
  • Realme Buds Air7 Pro में 53dB तक इंटेलिजेंट डीप सी नॉयज कैंसलेशन है।

Realme Buds Air7 Pro में 11 मिमी वूफर है।

Photo Credit: Realme

Realme ने चीनी बाजार में Realme Buds Air7 Pro लॉन्च कर दिया है। Buds Air7 Pro में 6 मिमी माइक्रो-प्लेन ट्वीटर और 11 मिमी वूफर शामिल हैं। ईयरबड्स की बैटरी एक बार चार्ज होकर 48 घंटे तक चल सकती है। यहां हम आपको Realme Buds Air7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Buds Air7 Pro Price


कीमत की बात करें तो Realme Buds Air7 Pro की कीमत 449 yuan (लगभग 5,245 रुपये) है। यह चीन में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। ईयरबड्स क्विक सैंड व्हाइट, ब्लेजिंग रेड, सिल्वर लाइम और विंड ग्रीन कलर्स में उपलब्ध है।


Advertisement
Realme Buds Air7 Pro Specifications


Realme Buds Air7 Pro में 6 मिमी माइक्रो-प्लेन ट्वीटर और 11 मिमी वूफर, ड्यूल DAC ऑडियो प्रोसेसिंग चिप्स, ड्यूल N52 NdFeB मैग्नेट और 100% हाई प्योरिटी डायाफ्राम है। ईयरबड्स में 53dB तक इंटेलिजेंट डीप सी नॉयज कैंसलेशन है। हाई-रेज सर्टिफाइड के साथ डायनेमिक बेस, 3D स्पेटियल साउंड इफेक्ट है। ईयरबड्स 5000Hz अल्ट्रा-वाइड फ्रीक्वेंसी नॉयज रिडक्शन के साथ 6 माइक AI नॉयज कैंसलेशन आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ ऑडियो कोडेक्स LDAC, AAC, SBC शामिल हैं।

ईयरबड्स में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इयरफोन में 62mAh की बैटरी है, जबकि केस में 530mAh की बैटरी है जो कि ANC बंद होने पर 48 घंटे चलती है, जबकि सिर्फ 10 मिनट चार्ज पर 11 घंटे प्लेबैक मिलता है। ईयरबड्स और केस को चार्ज होने में 120 मिनट लगते हैं, जबकि ईयरफोन चार्ज होने में 60 मिनट का समय लगता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.