Realme Buds Air की कीमत लीक, स्पेसिफिकेशन भी आए सामने

Realme Buds Air में डुअल माइक्रोफोन होंगे, इलेक्ट्रॉनिक नॉयज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ। इस तकनीक की मदद से फोन कॉल करते वक्त एंबियंट नॉयज कम होगा

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air में वियर डिटेक्शन और टच कंट्रोल जैसे फीचर होंगे
  • Realme Buds Air ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएगा
  • रियलमी बड्स एयर के बारे में 17 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा

Realme Buds Air करेगा वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट

Realme Buds Air को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है। इससे पहले रियलमी के इस ऑडियो प्रोडक्ट के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हुए हैं। रियलमी ब्रांड के ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स को भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। यह मार्केट में Apple AirPods 2 को चुनौती देगा। इस बीच इंटरनेट पर एक रिपोर्ट आई है जिसमें इस ईयरबड्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। रियलमी बड्स एयर में कंपनी के R1 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल एयरपॉड्स 2 में ऐप्पल का H1 चिपसेट होता है। नए ईयरबड्स के बारे में सिंगल चार्ज में 17 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।
 

Realme Buds Air price in India (rumoured)

गिज़्मोचाइना द्वारा लीक किए गए लिस्ट के मुताबिक, रियलमी बड्स एयर की कीमत 4,999 रुपये होगी। गौर करने वाली बात है कि प्रोडक्ट को इसी कीमत में कुछ देर के लिए फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया गया था।
 

Realme Buds Air specifications, features

कीमत के अलावा ऑनलाइन साझा किए गए एक लिस्ट में रियलमी बड्स एयर के स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। दावा है कि ईयरबड्स में डुअल माइक्रोफोन होंगे, इलेक्ट्रॉनिक नॉयज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ। इस तकनीक की मदद से फोन कॉल करते वक्त एंबियंट नॉयज कम होगा। इसके अलावा आपको 12mm ड्राइवर्स मिलेंगे जिनके बारे में पहले ही “Bass boost” फंक्शन से लैस होने के बारे में बताया गया है।

Realme Buds Air में वियर डिटेक्शन, टच कंट्रोल और लो लेटेंसी गेमिंग मोड जैसे फीचर होंगे। इसके अलावा ईयरबड्स में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा। इसके बारे में 17 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

लीक हुए लिस्ट में कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी है। इसके अलावा ब्लूटूथ 5.0 का ज़िक्र है। इससे पहले रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने भी बताया था कि रियलमी बड्स एयर वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Realme नई दिल्ली में 17 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में रियलमी बड्स एयर के साथ Realme X2 को भी लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  2. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
  3. Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
  4. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
  5. Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
  6. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  7. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
  8. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  9. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.