Realme Band की आज दोपहर 12 बजे सेल, 1,499 रुपये है कीमत

Realme Band का स्ट्रैप ब्लैक, यलो और ग्रीन रंग के विकल्पों में आता है। रियलमी बैंड की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Realme.com पर शुरू होगी। अमेज़न इंडिया से इसे खरीदने वाले ग्राहक कुछ ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

Realme Band की आज दोपहर 12 बजे सेल, 1,499 रुपये है कीमत

Realme Band की भारत में कीमत 1,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme Band की भारत में कीमत 1,499 रुपये है
  • रियलमी बैंड की सेल अमेज़न और Realme.com पर आयोजित होगी
  • इस फिटनेस बैंड में हार्ट रेट सेंसर और रनिंग मोड भी शामिल है
विज्ञापन
Realme Band आज एक बार फिर से सेल के लिए पेश होने जा रहा है। रियलमी के पहले फिटनेस बैंड को जो ग्राहक पिछली फ्लैश सेल में नहीं खरीद पाएं हैं, उनके पास इसे खरीदने का मौका है। रियलमी बैंड अमेज़न इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए पेश होगा। रियलमी बैंड को 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था और उसी दिन इस फिटनेस बैंड को पहली बार सेल के लिए पेश किया गया था। Realme Band का स्ट्रैप ब्लैक, यलो और ग्रीन रंग के विकल्पों में आता है। अमेज़न इंडिया से इसे खरीदने वाले ग्राहक कुछ ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। यहां हम आपको रियलमी बैंड की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं। 
 

Realme Band price in India, sale offers 

भारत में रियलमी बैंड की कीमत 1,499 रुपये है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि फिटनेस बैंड ब्लैक, ग्रीन और यलो रंग के स्ट्रैप में आता है और Amazon के साथ-साथ Realme.com वेबसाइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अमेज़न से इसे खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। रियलमी बैंड को अमेज़न पे के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 50 रुपये की छूट मिलेगी। प्राइम मेंबर यदि अमेज़न आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जो ग्राहक प्राइम मेंबर नहीं हैं, उन्हें 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
 

Realme Band specifications, features

रियलमी बैंड में 0.96-इंच (2.4 सेंटिमीटर) कलर टीएफटी एलसीडी पैनल है, जो 80x160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले में टच बटन है। यह पांच अलग-अलग ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है, जिसे रियलमी लिंक ऐप के जरिए सेट किया जा सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले पैनल ग्रेविटी सेंसर के साथ आता है, जिसकी वजह से कलाई के ऊपर उठाते ही इसका डिस्प्ले ऑन हो जाता है। 

Realme Band में पांच डायल फेस हैं, जो रियलमी लिंक ऐप का इस्तेमाल कर रियलमी बैंड में सेट किए जा सकते हैं। कंपनी ने यह भी वादा किया कि भविष्य में ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के जरिए इसमें अतिरिक्त डायल फेस भी जोड़े जाएंगे।

विशेष रूप से फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए, रियलमी बैंड में एक PPG ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर पहले से लोड आता है, जो हर पांच मिनट में यूज़र्स की हृदय गति को मापने की क्षमता रखता है। बैंड एक स्लीप क्वालिटी मॉनिटर के साथ भी आता है, जो नींद की गुणवत्ता को जांचता है और यूज़र्स को उनके सोने के पैटर्न को समझाने के लिए एक रिपोर्ट तैयार करता है। यदि यूज़र लंबे समय तक बैठा रहता है तो यह बैंड नोटिफिकेशन के जरिए उसे चलने या टहलने की याद भी दिलाता है।

Realme Band में शामिल मोड्स की बात करें तो यह बैंड स्पोर्ट मोड्स की लिस्ट के साथ आता है, जिसमें चलना, दौड़ना और योग करना शामिल हैं। आप दिए गए किसी भी तीन मोड को फिटनेस बैंड पर स्टोर कर सकते हैं। क्रिकेट मैच खेलते समय विस्तार में आंकड़े प्रदान करने के लिए बैंड में क्रिकेट मोड भी है।

रियलमी ने इस बैंड में IP68 सर्टिफाइड रेटिंग दी है, जो बैंड को पानी, गंदगी, धूल, रेत और "पानी में कभी-कभी डुबकी" से बचाता है। बैंड स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ आता है और फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे ऐप को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें भविष्य के अपडेट के जरिए क्लाउड मल्टी-डायल, मल्टी-भाषा फ़ॉन्ट और मौसम के पुर्वानुमान जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Realme Band में एक थ्री-एक्सिस एक्सीलेरोमीटर, रोटर वाइब्रेशन मोटर और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। बैंड कम से कम एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले डिवाइस के साथ आराम से कनेक्ट हो सकता है। बैंड एक 90 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि एक चार्ज में बैंड 6 से 9 दिनों तक चल सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »