1299 रुपये में लॉन्‍च हुए Ptron Bassbuds Tango TWS ईयरबड्स, मिलेगा 20 घंटे का प्‍लेटाइम

इन्‍हें IPX4 रेटिंग मिली है। इसका मलतब है कि ये ईयरबड्स पसीने और पानी के असर से काफी हद तक बचे रहते हैं।

1299 रुपये में लॉन्‍च हुए Ptron Bassbuds Tango TWS ईयरबड्स, मिलेगा 20 घंटे का प्‍लेटाइम

Bassbuds Tango TWS को दो कलर वैरिएंट एक्टिव ब्लैक और स्टोन वाइट में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • ये Ptron की नई एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) सीरीज का हिस्‍सा हैं
  • ईयरबड्स एक डेडिकेटेड मूवी Movie मोड के साथ आते हैं
  • दावा है कि यह मूवी मोड विजुअल और ऑडियो के बीच लैग नहीं आने देता
विज्ञापन
Ptron Bassbuds Tango ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। ये वायरलेस ईयरबड्स Ptron की नई एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) सीरीज का हिस्सा हैं। डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग (DSP) ENC टेक्‍नॉलजी से लैस Ptron Bassbuds Tango यूजर्स को क्लियर कॉल का अनुभव देते हैं। इसके लिए ये बैकग्राउंड के एंबिएंट नॉइस को फ‍िल्टर कर देते हैं। ईयरबड्स एक डेडिकेटेड मूवी Movie मोड के साथ भी आते हैं। दावा है कि यह मूवी मोड विजुअल और ऑडियो के बीच लैग नहीं आने देता। 

Ptron Bassbuds Tango के भारत में दाम और उपलब्‍धता

ENC फीचर से लैस Ptron Bassbuds Tango TWS ईयरबड्स 1299 रुपये की लॉन्च कीमत में अमेजॉन पर उपलब्‍ध हैं। Ptron की वेबसाइट पर इनकी कीमत 1,799 रुपये है। Bassbuds Tango TWS को दो कलर वैरिएंट एक्टिव ब्लैक और स्टोन वाइट में खरीदा जा सकता है। 

Ptron Bassbuds Tango के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर

Ptron Bassbuds Tango TWS ईयरबड्स को 13mm के बैस-बूस्टेड ऑडियो ड्राइवरों से लैस किया गया है। बेहतर साउंड देने के लिए इनमें AAC कोडेक और एकोस्टिक इको कैंसिलेशन जैसे फीचर इनबिल्‍ट हैं। ईयरबड्स में इन-ईयर डिजाइन है, जो पैसिव नॉइस कैंसि‍लेशन देता है। Ptron Bassbuds Tango में मैट फ‍िनिश है। इन्‍हें IPX4 रेटिंग मिली है। इसका मलतब है कि ये ईयरबड्स पसीने और पानी के असर से काफी हद तक बचे रहते हैं। 

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो Ptron Bassbuds Tango TWS में ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी है। इससे पेयरिंग फटाफट हो जाती‍ है। कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स डिवाइस से 10 मीटर दूरी तक कनेक्‍ट रहते हैं। म्‍यूजिक और मूवी मोड के बीच स्विच करने के लिए इनमें स्‍मार्ट टच कंट्रोल दिया गया है। टच कंट्रोल को कॉल मैनेज करने और स्‍मार्टफोन के वाइस असिस्‍टेंट को एक्टिवेट करने के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 

ये ईयरबड्स एक चार्जिंग केस के साथ आते हैं। चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी है। दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये 20 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। चार्जिंग केस USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 10 मिनट चार्ज करने पर तीन घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »