Pixel Watch 2 भारत में Snapdragon W5, AOD डिस्प्ले के साथ 5 अक्टूबर को होगी लॉन्च!

इसमें कंपनी 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है, जिसमें कि AOD डिस्प्ले भी चलता रहेगा।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • गूगल की इस स्मार्टवॉच में Qualcomm Snapdragon W5 देखने को मिल सकता है।
  • इसमें कंपनी 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।
  • पुराने मॉडल की तुलना में कंपनी इसमें कुछ नए वॉचफेस भी जोड़ सकती है।

Pixel Watch 2 में एल्युमिनियम बॉडी देखने को मिल सकती है।

Photo Credit: Google

Pixel Watch 2 लॉन्च होने के लिए तैयार है। ग्लोबल लेवल पर आने वाली ये स्मार्टवॉच 4 अक्टूबर को मेड बाय गूगल (Made by Google) लॉन्च इवेंट में उतारी जाएगी। वहीं, Google India ने पुष्टि की है कि स्मार्टवॉच Pixel Watch 2 भारत में भी लॉन्च होगी जिसके लिए 5 अक्टूबर की डेट बताई गई है। गूगल की इस स्मार्टवॉच में Qualcomm Snapdragon W5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। स्मार्टवॉच को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इसके बारे में सबकुछ। 

Google Pixel 8 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि Flipkart पर इसके लिए प्री-बुकिंग की जा सकेगी। इसके साथ ही कंपनी Pixel Watch 2 को भी भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसके लिए 5 अक्टूबर की तारीख की पुष्टि की गई है। कंपनी की ओर से अभी तक स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन और प्राइस डिटेल्स नहीं बताए गए हैं। लेकिन इसका डिजाइन सामने आ गया है। 

Google ने X (पहले Twitter) पर Pixel Watch 2 का टीजर वीडियो पोस्ट किया है। स्मार्टवॉच को पोर्सलेन कलर के पट्टे के साथ देखा जा सकता है। यह Pixel Watch से मिलते जुलती है। हालांकि गूगल ने Pixel Watch को भारत में लॉन्च नहीं किया था। आइए जानते हैं कि Pixel Watch 2 के स्पेसिफिकेशंस में कंपनी क्या पेश कर सकती है। 
 

Pixel Watch 2 specifications (expected)

Google Pixel Watch 2 को लेकर पिछले कई दिनों से लीक्स का दौर जारी है। स्मार्टवॉच के लॉन्च में अब 4 हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफिकेशंस की चर्चा गर्म है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गूगल की इस स्मार्टवॉच में Qualcomm Snapdragon W5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। कहा यह भी गया है कि इसमें कंपनी 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है, जिसमें कि AOD डिस्प्ले भी चलता रहेगा। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में Wear OS 4 की मौजूदगी की बात सामने आई है। 

पुरान मॉडल की तुलना में कंपनी इसमें कुछ नए वॉचफेस भी जोड़ सकती है जिनमें Accessible, Arc, Bold Digital, और Analog Bold शामिल हो सकते हैं। Pixel Watch 2 में एल्युमिनियम बॉडी देखने को मिल सकती है। इसकी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग की बात करें तो स्मार्टवॉच में Qualcomm SW5100 SoC देखने को मिल सकता है। इसे Snapdragon W5 चिपसेट बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि कंपनी इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ इसे लॉन्च करती है, या फिर इसमें भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स के बारे में जानने के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  2. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  3. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  4. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  5. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  6. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  7. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  8. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.