• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Google Pixel Watch 2 launched India: 24 घंटे की बैटरी लाइफ का वादा करने वाली पिक्सल स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Google Pixel Watch 2 launched India: 24 घंटे की बैटरी लाइफ का वादा करने वाली पिक्सल स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नई Google Pixel Watch 2 की भारत में कीमत 39,990 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत जो लोग नया Pixel 8 खरीदेंगे उन्हें यह स्मार्टवॉच 19,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर मिलेगी।

Google Pixel Watch 2 launched India: 24 घंटे की बैटरी लाइफ का वादा करने वाली पिक्सल स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Google Pixel Watch 2 की भारत में कीमत 39,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Google Pixel Watch 2 की भारत में कीमत 39,990 रुपये है
  • नई Pixel 8 सीरीज खरीदेने वालों को वॉच 19,999 रुपये में मिलेगी
  • यह Always On Display एक्टिव रखने के साथ भी 24 घंटे की लाइफ दे सकती है
विज्ञापन
Google ने बुधवार को Google Pixel 8 सीरीज के साथ Google Pixel Watch 2 स्मार्टवॉच को लॉन्च किया। नई सेकंड-जनरेशन वॉच Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट से लैस है और 2GB रैम के साथ आती है, जो एक स्मार्टवॉच के लिहाज से प्रभावित करने वाला जोड़ है। इसमें 306mAh बैटरी मिलती है, जो गूगल के दावे अनुसार Always On Display एक्टिव रखने के साथ भी 24 घंटे की लाइफ दे सकती है। इसमें OLED डिस्प्ले दिया गया है।
 

Google Pixel Watch 2 की भारत में कीमत

नई Google Pixel Watch 2 की भारत में कीमत 39,990 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत जो लोग नई Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन खरीदेंगे, उन्हें स्मार्टवॉच 19,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर मिलेगी। Pixel Watch 2 को पॉलिश्ड सिल्वर/बे, मैट ब्लैक/ओब्सीडियन और अन्य कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Google Pixel Watch 2 के स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel Watch 2 स्मर्टवॉच में 384 x 384 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस सर्कुलर 1.2-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2GB रैम के साथ Snapdragon W5+ Gen 1 चिप मिलता है, जो 4nm चिप है। स्मार्टवॉच में 306mAh की बैटरी शामिल है, जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सक्षम होने पर भी 24 घंटे की बैटरी लाइफ देने का वादा करती है। कंपनी के अनुसार, इसे 12 घंटे के उपयोग के लिए केवल 30 मिनट चार्ज करने की आवश्यकता होगी।

घड़ी पिछले जनरेशन के समान कॉम्पैक्ट 41 mm डिजाइन के साथ आती है। हालांकि, इसमें कुछ सुधार शामिल हैं, जैसे अधिक टिकाऊ कवर ग्लास और 100% रीसाइकिल्ड एल्यूमीनियम का उपयोग।

घड़ी 6 महीने के फिटबिट प्रीमियम के साथ आती है, जो आपकी परफॉर्मेंस की जांच करने और कलेक्ट किए गए डेटा के आधार पर इनसाइट्स प्रदान करने के लिए AI का उपयोग करती है। हेल्थ और फिटनेस फीचर्स में हाई पेस एक्टिविटी के लिए अधिक सटीक मल्टी-पाथ सेंसर के साथ ऑप्टिकल हार्ट रेट और ब्लड-ऑक्सीजन सेंसर शामिल हैं। यह तनाव के स्तर को ट्रैक करता है और स्किन के तापमान को भी मापता है, जिससे यह स्लीप क्वालिटी की जांच करता है। हालांकि प्रतिस्पर्धा के समान इसमें ECG फीचर शामिल नहीं है।

5ATM/IP68 रेटिंग के साथ, Google Pixel Watch 2 धूल-रोधी है और पूल में स्विमिंग करने के लिए उपयुक्त है। यह UWB-सक्षम डिवाइस की अधिक सटीक ट्रैकिंग के लिए UWB टेक्नोलॉजी से लैस आती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »