• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Philips ने भारत में लॉन्च किए जबरदस्त TWS Earbud, मोबाइल को कर देते हैं चार्ज, जानें कीमत

Philips ने भारत में लॉन्च किए जबरदस्त TWS Earbud, मोबाइल को कर देते हैं चार्ज, जानें कीमत

Philips SBH2515BK/10 TWS की कीमत भारत में 9,999 रुपये है, जबकि Philips TAT3225BK की कीमत 7,990 रुपये है। हालांकि, दोनों ही ईयरबड्स को 9 अगस्त तक Flipkart के माध्यम से स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत में खरीदा जा सकता है।

Philips ने भारत में लॉन्च किए जबरदस्त TWS Earbud, मोबाइल को कर देते हैं चार्ज, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Philips SBH2515BK 10 पावर बैंक की तरह करेगा काम
  • Philips TAT3225BK ईयरबड्स IPX4 बिल्ड के साथ आते हैं
  • दोनों ईयरबड्स मल्टी-फंक्शन बटन के साथ आते हैं
विज्ञापन
Philips ब्रांड लाइसेंस TPV Technology ने मंगलवार को अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए भारत में दो नए मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इनके नाम Philips SBH2515BK/10 और TAT3225BK हैं, यह दोनों ही फिलिप्स ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स मल्टी-फंक्शन बटन के साथ आते हैं, ताकि आप बिना अपना स्मार्टफोन उठाए बड्स की सहायता से म्यूज़िक और कॉल्स को कंट्रोल कर सकें। Philips SBH2515BK/10 का इस्तेमाल पावर बैंक के रूप में भी कर सकता है, जो कि न केवल ईयरबड्स बल्कि जरूरत पड़ने पर आपके फोन को भी चार्ज करने में मदद कर सकता है। वहीं, दूसरी ओर Philips TAT3225BK को वाटर रसिस्टेंट IPX4 बिल्ड के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो कि पानी की बुंदों और पसीनों में भी अच्छे से काम करता है।
 

Philips SBH2515BK/10, TAT3225BK price in India

Philips SBH2515BK/10 TWS की कीमत भारत में 9,999 रुपये है, जबकि Philips TAT3225BK की कीमत 7,990 रुपये है। हालांकि, दोनों ही ईयरबड्स को 9 अगस्त तक Flipkart के माध्यम से स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत में खरीदा जा सकता है। जिसमें Philips SBH2515BK/10 की कीमत 4,999 रुपये और TAT3225BK की कीमत 2,499 रुपये है।
 

Philips SBH2515BK/10 specifications

Philips SBH2515BK/10 ईयरबड्स में 6mm neodymium acoustic ड्राइवर्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें पैसिव नॉइस आइसॉलेशन के लिए ओवर-शेप की ट्यूब दी गई है। इन ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में मोनो मोड दिया गया है, जो कि यूज़र्स को ड्राइविंग करते या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते वक्त एंबिएंट साउंड सुनने की इज़ाजत देता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5.0 दिया गया है, जो कि 10 मीटर तक वायरलेस सपोर्ट प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें इंस्टेंट ब्लूटूथ पेयरिंग सपोर्ट दिया गया है, जो कि ईयरबड को केस से निकालते ही पेयर करने देता है।

Philips SBH2515BK/10 के चार्जिंग केस में 3,350mAh की बैटरी दी गई, जो कि एक तरह से पावर बैंक के रूप में काम करता है। जरूरत पड़ने पर न केवल ईयरबड्स बल्कि आप अपने स्मार्टफोन को भी इसकी सहायता से चार्ज कर सकते हैं। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 110 घंटे
तक का प्ले टाइम प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ इसे फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे तक का समय लगता है, जो कि 5 घंटे तक का प्ले टाइम प्रदान करता है।  
 

Philips TAT3225BK specifications

Philips TAT3225BK में 13mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और इसमें ब्लूटूथ वी5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट मौजूद है। इस ईयबड्स में 32 ohm इम्पीडन्स और फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स 20-20000Hz के बीच है। यह ईयरबड्स IPX4 रेटेड बिल्ड के साथ आता है, जो कि पानी की बुंदों और पसीनों में भी अच्छे से काम करता है।
 
philips

Philips TAT3225BK चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे का प्ले टाइम मिलता है। केस को लेकर दावा किया गया है कि यह 2 घंटे में ईयरबड्स को फुल चार्ज कर देता है। हालांकि, ईयरबड्स में बिल्ट-इन बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक प्ले टाइम देती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourBlack
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeHeadphones
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourBlack
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeHeadphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »