Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा

इस फिटनेस बैंड से यूजर्स रियल-टाइम में हार्ट रेट, एक्टिविटी लेवल्स, SpO2 और स्लीप मैनेजमेंट जैसे हेल्थ से जुड़ा डेटा को चेक कर सकेंगे। इसे पहनने में सुविधानक बनाने के लिए मेटल के फ्रेम के साथ क्वाड-निट फैब्रिक दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2026 22:56 IST
ख़ास बातें
  • इस फिटनेस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज में 30 दिन तक चलने का दावा है
  • यह 100 से अधिक स्पोर्ट मोड्स को सपोर्ट करता है
  • इस फिटनेस बैंड का लॉन्च पर स्पेशल प्राइस 3,999 रुपये का है

यह फिटनेस बैंड 100 से अधिक स्पोर्ट मोड्स को सपोर्ट करता है

बड़े वियरेबल ब्रांड्स में शामिल Pebble ने वेलनेस बैंड Qore View को लॉन्च किया है। इस फिटनेस बैंड से यूजर्स रियल-टाइम में हार्ट रेट, एक्टिविटी लेवल्स, SpO2 और स्लीप मैनेजमेंट जैसे हेल्थ से जुड़ा डेटा को चेक कर सकेंगे। इसे पहनने में सुविधानक बनाने के लिए मेटल के फ्रेम के साथ क्वाड-निट फैब्रिक दिया गया है। इस फिटनेस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज में 30 दिन तक चलने का दावा किया गया है। यह 100 से अधिक स्पोर्ट मोड्स को सपोर्ट करता है। 

Pebble Qore View की बैटरी लगभग 30 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। इस फिटनेस बैंड का लॉन्च पर स्पेशल प्राइस 3,999 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। Qore View को लाइट ग्रे, डीप ब्लू और डीप ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस फिटनेस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज में 30 दिन तक चलने का दावा किया गया है। इस डिवाइस में NexGen Wellness सुइट दिया गया है। यह हार्ट रेट, एक्टिविटी लेवल्स, SpO2 और स्लीप मैनेजमेंट जैसे हेल्थ से जुड़े सिग्नल्स को ट्रैक किया जा सकता है। Qore View को Pebble Halo मोबाइल ऐप के साथ लिंक किया जा सकता है। इससे यूजर्स अपनी हेल्थ से जुड़े सभी डेटा को एक स्थान पर देख सकते हैं। इस ऐप के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से स्लीप, एक्टिविटी और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी का विस्तृत एनालिसिस कर हेल्थ स्कोर देखा जा सकता है। 

Pebble Halo ऐप में फ्रेंड्स और फैमिली लीडरबोर्ड भी है। इस लीडरबोर्ड से यूजर्स को एक प्राइवेट कम्युनिटी बनाने का मौका मिलता है जिसमें वे अपने परिचितों के साथ बर्न की गई कैलोरीज और स्लीप क्वालिटी जैसे मेट्रिक्स की तुलना कर सकते हैं। यह वेलनेस बैंड 100 से ज्यादा स्पोर्ट मोड्स को सपोर्ट करता है और इसकी प्रमुख स्मार्टफोन हेल्थ प्लेटफॉर्म्स के साथ कम्पैटिबिलिटी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.