• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Oppo Watch X स्मार्टवॉच 12 दिन बैटरी लाइफ, 2GB रैम, AMOLED डिस्प्ले के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Watch X स्मार्टवॉच 12 दिन बैटरी लाइफ, 2GB रैम, AMOLED डिस्प्ले के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में Sails Blue, Desert Silver Moon, और Starry Night Flying कलर्स में पेश किया है।

Oppo Watch X स्मार्टवॉच 12 दिन बैटरी लाइफ, 2GB रैम, AMOLED डिस्प्ले के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में Sails Blue, Desert Silver Moon, और Starry Night Flying कलर्स में पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है।
  • इसमें प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट है।
  • यह भारी इस्तेमाल में 48 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन
Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो स्मार्टवॉच इससे पहले मलेशिया में भी लॉन्च हो चुकी है। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट है। कंपनी का कहना है कि वॉच बैटरी बैकअप के मामले में लम्बी चलती है। दावा है कि यह भारी इस्तेमाल में 48 घंटे तक चल सकती है जबकि स्मार्ट मोड में स्टैंडर्ड यूज के लिए 100 घंटे तक चल सकती है। वहीं पावर सेविंग मोड में 12 दिनों तक का बैटरीबैकअप यह दे सकती है। आइए जानते हैं कंपनी ने चीन में इसे किस प्राइस और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। 
 

Oppo Watch X price

Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में Sails Blue, Desert Silver Moon, और Starry Night Flying कलर्स में पेश किया है। वेरिएंट के हिसाब से प्राइस क्रमश: 2499 युआन (लगभग 29,200 रुपये), 2399 युआन (लगभग 28,000 रुपये), और 2299 युआन (लगभग 26,900 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Oppo Watch X specifications

Oppo की इस स्मार्टवॉच में 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1,000 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। यह 2.5D सैफायर क्रिस्टल स्क्रीन है। Oppo Watch X में 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो, Oppo Watch X स्लीप ट्रैकिंग के साथ आती है, जो यूजर की नींद की स्थिति, नींद की क्वालिटी, नींद में सांस लेने का रेट, नींद में खर्राटों के जोखिम का आकलन और अन्य कई पहलुओं पर नजर रखती है। इसके अलावा, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकर साथ ही डेली एक्टिविटी रिमाइंडर भी हैं। फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, 6 तरह की कार्डियो मशीन रिकॉग्निशन, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड, इत्यादि है।

ओप्पो वॉच एक्स में 500mAh की बैटरी है और दावा किया गया है कि यह वॉच को 60 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा इसके भारी यूज के साथ 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ, स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ और पावर सेवर मोड में 12 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »