Oppo Watch 2 होगी 27 जुलाई को लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी हुई लीक

Oppo ने वीबो के जरिए ऐलान किया है कि Oppo Watch 2 को 27 जुलाई को चीन में 3pm local time (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट में ओप्पो वॉच 2 सीरीज़ कहा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह वॉच कई साइज़ में दस्तक दे सकती है।

Oppo Watch 2 होगी 27 जुलाई को लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी हुई लीक
ख़ास बातें
  • Oppo Watch 2 हो सकती है IPX5 सर्टिफाइड
  • ओप्पो वॉच 2 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर
  • फिलहाल वॉच की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है
विज्ञापन
Oppo Watch 2 को 27 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा कंफर्म कर दी गई है। यह वॉच पिछले साल जुलाई महीने में भारत में लॉन्च हुई Oppo Watch का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी, जो कि चीन में मार्च में लॉन्च हुई थी। ओप्पो वॉच 2 को चीनी ई-रिटेलर वेबसाइट पर पहले से ही लिस्ट किया गया है, जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन देखा जा सकता है। ऑफिशियल टीज़र में Oppo Watch 2 सीरीज़ के उल्लेख के बाद से ही माना जा रहा है कि यह वॉच कई साइज़ में दस्तक दे सकती है। चीनी पब्लिकेशन ने अपनी एक रिपोर्ट में भी स्मार्टवॉच के कुछ स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह वॉच स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से लैस होगी।

Oppo ने वीबो के जरिए ऐलान किया है कि Oppo Watch 2 को 27 जुलाई को चीन में 3pm local time (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट में ओप्पो वॉच 2 सीरीज़ कहा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह वॉच कई साइज़ में दस्तक दे सकती है। यह संभावना भी है कि कंपनी वॉच के कई वेरिएंट्स या फिर वर्ज़न लेकर आ सकती है। फिलहाल साफ नहीं है कि यह स्मार्टवॉच भारत में कब लॉन्च की जाएगी, ऑरिज़न ओप्पो वॉच को चीन लॉन्च के चार महीने बाद भारत में लॉन्च कर दिया गया था।

आधिकारिक लॉन्च से पहले ओप्पो वॉच 2 को JD.com वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि वॉच में आयतकार डायल के साथ दो बटन दायीं ओर स्थित मिलेंगे। कर्व्ड डिस्प्ले ब्लू, ब्लैक और ऑरेंज कलर स्ट्रैप के साथ देखा जा सकता है। स्मार्टवॉच फीचर की बात करें, तो इसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ई-सिम सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है और माना जा रहा है कि यह Apollo4s चिप के साथ दस्तक दे, जिसे Oppo और Ambiq द्वारा डेवलप किया जा रहा है। ओप्पो वॉच 2 IPX5 सर्टिफाइड होगी, जिसमें 50 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, वाई-फाई, ब्लूटूथ और बिल्ट-इन जीपीएस कनेक्टिविटी मौजूद होगी।  

ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो वॉच 2 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से लैस होगी और इसमें 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी। यदि यह खबर सच साबित होती है तो ओप्पो वॉच उन चुनिंदा स्मार्टवॉच में से एक होगी, जो कि क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर पर काम करेंगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apollo4s चिप का इस्तेमाल स्नैपड्रैगन वेयर 4100 के कॉम्बिनेशन में किया जाएगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Watch 2, Oppo Watch 2 Specifications, Oppo Watch, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »