Oppo Enco Air 5 में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।
Photo Credit: Oppo
Enco Air 5 ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है।
Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स 52dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आते हैं। कहा गया है कि ये 54 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इनमें 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। इनमें 10-बैंड कस्टम इक्वेलाइजर मिलता है और साथ में तीन स्टैंडर्ड ऑडियो प्रीसेट हैं। Alive Audio के नाम से एक स्पेशिअल ऑडियो फंक्शन भी मिलता है जो केवल ColorOS 12.0 या उससे ऊपर के ओप्पो स्मार्टफोन्स के साथ काम करता है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP55 रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स की भारत में कीमत 3200 रुपये है। कंपनी ने इन्हें Midnight Black और Lavender Purple कलर में पेश किया है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart से भी खरीदे जा सकते हैं।
Oppo Enco Air 5 में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। ये 10-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स के साथ आते हैं। इसके साथ ही इनमें AAC और SBC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। ये 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं और 5000Hz तक की फ्रिक्वेंसी को कवर कर सकते हैं। इनमें ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप मिलता है।
Enco Air 5 ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है। ये 47ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। बैटरी की बात करें तो इनमें 13 घंटे तक का प्लेबैक दिया गया है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ ये 54 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। क्विक चार्ज फीचर भी इनमें मिलता है। ये 10 मिनट के चार्ज में 11 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP55 रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी