OnePlus के अपकमिंग Nord Buds 2R ईयरबड्स SIRIM सर्टिफिकेशन पर स्पॉट! जानें डिटेल्स

OnePlus Nord Buds 2R कंपनी की ओर से अगले ट्र वायरलेस ईयरबड्स बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मई 2023 12:05 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी OnePlus Nord Buds के अगले वर्जन पर भी काम कर रही है।
  • इसे OnePlus Buds Nord 2R कहा जा रहा है।
  • कथित ईयबड्स को मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है।

अपकमिंग ईयरबड्स को Nord Buds 2 (फोटो में) के सस्ते वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus ने हाल ही में अपने पॉपुलर मिडरेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के साथ OnePlus Nord Buds 2 TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी OnePlus Nord Buds के अगले वर्जन पर भी काम कर रही है। इसे OnePlus Buds Nord 2R कहा जा रहा है। कथित ईयबड्स को मलेशिया की एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि वनप्लस के अपकमिंग ऑडियो वियरेबल के बारे में क्या जानकारी मिली है। 

OnePlus Nord Buds 2R कंपनी की ओर से अगले ट्र वायरलेस ईयरबड्स बताए जा रहे हैं। Nord ब्रैंडिंग के इस कथित वियरेबल डिवाइस को मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह इसका ग्लोबल नेम होगा कि नहीं, लेकिन इतना तो सर्टिफिकेशन के आधार पर कहा जा सकता है कि मलेशिया में ये ईयरबड्स Nord Buds 2R के नाम से ही लॉन्च किए जा सकते हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, OnePlus Nord Buds 2R का प्रोडक्शन कंपनी शुरू कर चुकी है। इतना ही नहीं, टिप्स्टर ने ये भी कहा है कि OnePlus Nord 3 5G के भारत लॉन्च के साथ ही कंपनी इन ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकती है। 

OnePlus Nord Buds 2R के बारे में यहां किसी स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है। लेकिन कंपनी इन्हें Nord Buds 2 के लाइट वर्जन के रूप में पेश कर सकती है। कंपनी के ट्रेंड के मुताबिक कुछ कम फीचर्स के साथ इन्हें Nord Buds 2 के सस्ते वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इसी को आधार मानकर चलें तो इसके स्पेसिफिकेशंस भी Nord Buds 2 आधारित हो सकते हैं। 

OnePlus Nord Buds 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह वियरेबल 12.4mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इनमें IP55 रेटिंग दी गई है। जिसके कारण यह धूल और पानी में खराब होने से बचे रहते हैं। इनमें 25dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर मिल जाता है। कंपनी ने अच्छे बेस के लिए इनमें BassWave फीचर दिया है जिससे यूजर का म्यूजिक एक्सपीरियंस और बेहतर हो पाता है। इसके अलावा इनमें Dolby Atmos और Dirac Sound का सपोर्ट भी है। वियरेबल में 480mAh बैटरी दी गई है जो कि चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे तक का बैकअब दे सकती है। चार्जिंग के लिए इनमें USB-C पोर्ट मिलता है और कनेक्टिविटी के लिए ये ब्लूटूथ 5.3 का इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐसे ही फीचर्स OnePlus Buds Nord 2R में भी देखने को मिल सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Convenient, customisable controls
  • Fun, reasonably detailed sound
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit, convenient shape and size
  • Easy to use controls, useful Quick Switch feature
  • Punchy, fun sound
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Sound isn’t very detailed
  • A bit expensive for what’s on offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

White

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 भारत में 87,999 रुपये और S26+ 1 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपका Gmail हुआ है हैक? मिनटों में ऐसे करें चेक
  2. Samsung ने लॉन्च किया Bespoke AI Ice Water Purifier, डेली जमा सकता है 8 किलो तक बर्फ
  3. Xiaomi Black Shark Gaming टैबलेट लॉन्च हुआ 7300mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE: अभी खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट, जानें
  5. OnePlus 15T होगा 'मिनी पावरहाउस'! कॉम्पेक्ट डिजाइन, बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स, ट्रंप भी पीछे, बने दुनिया के पहले नेता
  7. Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: जानें 2026 में कौन सा फोन है बेहतर?
  8. Samsung Galaxy S26, S26+, और S26 Ultra भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सभी देशों में कीमत
  9. Holi 2026: होली पर अपनी फोटो में बढ़ाएं रौनक, हर कोई करेगा तारीफ, AI करेगा आपकी मदद
  10. Samsung Galaxy Buds 4 Pro लॉन्च, एडेप्टिव ANC, 30 घंटे बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.