Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
OnePlus ने Amazon Prime Day Sale 2026 के लिए अपने ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। सेल के दौरान OnePlus 13 को अब तक की सबसे कम इफेक्टिव कीमत 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं OnePlus 15 की इफेक्टिव कीमत 81,999 रुपये और OnePlus 15R की 48,999 रुपये होगी। Nord सीरीज, OnePlus Pad 4, Pad Lite, Pad Go 2 और OnePlus Buds लाइनअप पर भी बैंक डिस्काउंट, फ्री एक्सेसरीज और No Cost EMI जैसे ऑफर्स मिलेंगे। यह सेल 4 जुलाई से Amazon, OnePlus India वेबसाइट और अन्य अधिकृत चैनलों पर शुरू होगी।