38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च होगा OnePlus Buds Z2!

नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि OnePlus Buds Z2 पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds Z का सक्सेसर होगा। OnePlus के TWS पोर्टफोलियो में दो प्रोडक्ट्स शामिल हैं, वो हैं OnePlus Buds Z और OnePlus Buds Pro।

38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च होगा OnePlus Buds Z2!

ईयरबड्स अक्टूबर महीने में लॉन्च हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Z2 के रेंडर्स हाल ही में हुए थे लीक
  • ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा वनप्लस बड्स ज़ेड2
  • वनप्लस बड्स ज़ेड2 में मिल सकते हैं ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन
विज्ञापन
हाल ही में OnePlus Buds Z2 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसके जरिए ईयरबड्स के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली थी। उस वक्त कहा गया था कि यह ईयरबड्स अक्टूबर महीने में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले इन ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक के अनुसार, यह ईयरबड्स 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ दस्तक दे सकते हैं। नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि OnePlus Buds Z2 पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds Z का सक्सेसर होगा। OnePlus के TWS पोर्टफोलियो में दो प्रोडक्ट्स शामिल हैं, वो हैं OnePlus Buds Z और OnePlus Buds Pro।

Max Jambor द्वारा ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें Z2 लिखा है। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह लीक स्पेसिफिकेशन आगामी OnePlus Buds Z2 के हैं।  टिप्सटर के अनुसार, वनप्लस बड्स ज़ेड2 फोन ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा। साथ ही इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन भी मिलेगा। वनप्लस बड्स ज़ेड2 IP55 सर्टिफाइड होगा, जो कि बड्स को डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाते हैं। खास बात यह है कि इसमें डॉल्बी अटॉमस का सपोर्ट भी मिल सकता है।
 
टिप्सटर के मुताबिक, बड्स में चार्जिंग केस के साथ 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने वाली है। प्रत्येक ईयरबड में 7 घंटे तक की बैटरी मिलेगी। 10 मिनट की चार्जिंग में यह ईयरबड्स 5 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करेंगे।

इसके अलावा, कथित रूप से वनप्लस बड्स ज़ेड2 में ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेगा।

इससे पहले टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (OnLeaks) द्वारा ईयरबड्स के रेंडर्स को लीक किया गया था, जिसमें बड्स से लेकर चार्जिंग केस तक का डिज़ाइन पिछले मॉडल के समान का था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »