OnePlus Buds Pro 3 की कीमत Myntra के जरिए हुई लीक, 20 अगस्त को होंगे भारत में लॉन्च

OnePlus Buds Pro 3 TWS ईयरफोन्स की लिस्टिंग को लॉन्च से पहले Myntra पर देखा गया है।

OnePlus Buds Pro 3 की कीमत Myntra के जरिए हुई लीक, 20 अगस्त को होंगे भारत में लॉन्च

Photo Credit: Myntra

Myntra लिस्टिंग में OnePlus Buds Pro 3 (ऊपर तस्वीर में) का पूरा डिजाइन भी देखने को मिलता है

ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले Myntra पर देखी गई OnePlus Buds Pro 3 की लिस्टिंग
  • OnePlus Buds Pro 3 को 13,999 रुपये (सभी टैक्स शामिल) में लिस्ट किया गया
  • डुअल ड्राइवर + डुअल DACs से लैस हो सकते हैं अपकमिंग OnePlus TWS ईयरबड्स
विज्ञापन
OnePlus Buds Pro 3 को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। अपकमिंग OnePlus TWS ईयरबड्स लंबे समय से लीक्स और अफवाहों में छाए हुए हैं। कंपनी ने भी अधिकारिक टीजर जारी कर इनके डिजाइन और खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। देखने में बड्स आकर्षक हैं और प्रीमियम लुक के साथ आने वाले हैं। अपकमिंग ईयरबड्स मौजूदा OnePlus Buds Pro 2 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे। अब, लॉन्च से पहले भारत की एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर OnePlus Buds Pro 2 की लिस्टिंग ने इनकी कीमत का खुलासा कर दिया है। लिस्टिंग में इनके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है।
 

OnePlus Buds Pro 3 price in India (leak)

OnePlus Buds Pro 3 TWS ईयरफोन्स की लिस्टिंग को लॉन्च से पहले Myntra पर देखा गया है। खास बात यह है कि लिस्टिंग से इनकी कीमत का भी पता चलता है। OnePlus Buds Pro 3 को 13,999 रुपये (सभी टैक्स शामिल) में लिस्ट किया गया है। खबर लिखते समय तक Gadgets 360 भी इस लिस्टिंग को देखने में सक्षम था। यहां अपकमिंग OnePlus TWS ईयरफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई थी।
 

OnePlus Buds Pro 3 specifications (leak)

लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Buds Pro 3 में डुअल ड्राइवर + डुअल DACs मिलेंगे, जिनमें 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर शामिल होंगे। प्रत्येक को अपने स्वयं के डिजिटल-टू-एनालॉग कनवर्टर (DAC) द्वारा ट्यून किया गया होगा। आगे बताया गया है कि इनका प्रिसीशन-इंजीनियर्ड सेटअप बेस (bass) और क्रिस्प ट्रेबल (treble) देगा।
 
OnePlus Buds Pro 3 की Myntra लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट

OnePlus Buds Pro 3 की Myntra लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट


Buds Pro 3 में LHSC 5.0 ऑडियो कोडेक के साथ स्टूडियो-ग्रेड क्लेरिटी और डेप्थ मिलने का दावा किया गया है। इसमें 1 Mbps बिट रेट और 24-bit/192 kHz ऑडियो सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग आगे बताती है कि अपकमिंग OnePlus ईयरबड्स में 50dB तक रियल-टाइम एडेप्टिव नॉयस कैंसलेशन मिलेगा। कंपनी का यह भी दावा है कि इसमें OnePlus Buds Pro 2 की तुलना में नए ईयरबड्स में 2 गुना बेहतर बैकग्राउंड वॉयस सप्रेशन मिलेगा।

इसमें Dynaudio के साथ सह-निर्मित सटीक-ट्यून किए गए ऑडियो प्रोफाइल मिलेंगे। इसके अलावा, लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus Buds Pro 3 क्विक और सीमलेस डिवाइस स्विचिंग के लिए एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकेगा। इसमें 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। Buds Pro 3 के IP55 रेटिंग मिलने का भी दावा किया गया है। इतना ही नहीं, इसमें 94ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ ब्लूटूथ 5.4 वर्जन सपोर्ट मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »