लॉकेट की तरह पहन सकेंगे! Nu Republic के अनोखे Cyberstud X2 ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Nu Republic ने भारत में नए ट्रू वायरलैस स्‍टीरियो (TWS) को लॉन्‍च किया है। इनके नाम Cyberstud X2 और Cyberstud X4 Firefly हैं।

लॉकेट की तरह पहन सकेंगे! Nu Republic के अनोखे Cyberstud X2 ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Nu Republic के ईयरबड्स को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Nu Republic के नए ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • Cyberstud X2 और Cyberstud X4 Firefly को पेश किया गया
  • 72 घंटों तक प्‍लेटाइम ऑफर करते हैं ये ईयरबड्स
विज्ञापन
Nu Republic ने भारत में नए ट्रू वायरलैस स्‍टीरियो (TWS) को लॉन्‍च किया है। इनके नाम Cyberstud X2 और Cyberstud X4 Firefly हैं। नए मॉडल्‍स में भी स्‍टाइलिश डिजाइन और बेहतरीन ऑडियो क्‍वॉलिटी देने की कोशिश की गई है। Cyberstud X2 का डिजाइन ऐसा है कि इसे आप लॉकेट की तरह गले में लटका सकते हैं। इसके साथ एक स्‍लीक मेटल चेन मिलती है। वहीं, Cyberstud X4 Firefly में चमकने वाली एलईडी लाइट्स लगी हैं। दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 72 घंटों तक का प्‍लेटाइम दे सकते हैं। 
 

Nu Republic Cyberstud X2 & Cyberstud X4 Firefly Price in india 

Nu Republic Cyberstud X2 की कीमत 2499 रुपये हैं। इन्‍हें नू रिपब्लिक की वेबसाइट से लिया जा सकेगा। Republic Cyberstud X4 के दाम 1799 रुपये हैं। ये कंपनी की वेबसाइट के अलावा Blinkit पर मिलेंगे। 
 

Nu Republic Cyberstud X2 & Cyberstud X4 Firefly Specifications, features 

Cyberstud X2 में 13एमएम के नियोडिमियम डायनेमिक ड्राइवर लगाए गए हैं। उनमें एक्‍स-बास टेक्‍नॉलजी मिलती है। ये ब्‍लूटूथ वी5.3 कनेक्टिवि‍टी को सपोर्ट करते हैं। क्‍वाड माइक का सपोर्ट है और कुल 70 घंटों का प्‍लेटाइम मिल जाता है। ये सपोर्ट करते हैं फास्‍ट चार्जिंग को। दावा है कि 15 मिनट चार्ज करके ये 200 मिनट चल सकते हैं। वॉइस असिस्‍टेंट सिरी और गूगल का सपोर्ट है। ये पानी की छीटों और पसीने से खराब होने से बचे रह सकते हैं। ब्रैंड 6 महीने की वॉरंटी दे रहा है। 

वहीं, Cyberstud X4 में भी 13एमएम के नियोडिमियम डायनेमिक ड्राइवर लगाए गए हैं। एक्‍स-बास टेक्‍नॉलजी है। ये एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। दावा है कि सिंगल चार्ज में 72 घंटों का प्‍लेटाइम मिल जाता है। इनमें आरजीबी लाइट्स लगी हैं जो चमकती हैं। हॉल सेंसर, टच कंट्रोल, डुअल मोड जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 6 महीनों का वॉरंटी सपोर्ट है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »