Nokia ने 25 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Nokia E3511 वायरलेस ईयरबड्स किए लॉन्च

Nokia Mobile ने RichGo के साथ मिलकर नए ईयरबड्स को लॉन्च किया है। RichGo एक जानी मानी ऑडियो एक्सेसरी कंपनी है जो नोकिया के लाइसेंस के अंतर्गत ही काम करती है।

Nokia ने 25 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Nokia E3511 वायरलेस ईयरबड्स किए लॉन्च

Nokia Mobile ने RichGo के साथ मिलकर नए ईयरबड्स को लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Nokia E3511 Wireless earbuds में 10 mm ड्राइवर दिए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए ये ईयरबड्स Bluetooth 5.2 को सपोर्ट करते हैं।
  • चार्जिंग केस से कनेक्ट होने पर बैटरी लाइफ को 25 घंटे तक बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Nokia Mobile ने RichGo के साथ मिलकर नए ईयरबड्स को लॉन्च किया है। RichGo एक जानी मानी ऑडियो एक्सेसरी कंपनी है जो नोकिया के लाइसेंस के अंतर्गत ही काम करती है। नया Nokia E3511 ईयरबड्स का ये सेट कुछ बेहतर फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इन्हें मार्केट के एक बड़े सेग्मेंट को टारगेट करने के लिहाज से बनाया है।  Nokia-RichGo पार्टनरशिप में ये पहले इयरबड्स नहीं हैं। इससे पहले भी इनके प्रोडक्ट्स आए हैं मगर वह एशियाई मार्केट्स के बाहर प्रोमोट नहीं किए गए थे और एशियाई बाजारों तक ही सीमित रहे। 

Nokia E3511 ईयरबड्स के नए सेट में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) दी गई है। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 10 mm ड्राइवर हैं जो अच्छी क्वालिटी वाली साउंड आउटपुट की गारंटी देते हैं। डिवाइस के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ये ईयरबड्स Bluetooth 5.2 के साथ ही कई और ब्लूटूथ प्रोटोकॉल भी सपोर्ट करते हैं। प्रत्येक ईयरबड के लिए 45mAh बैटरी की जोड़ी है जो ANC के एक्टिव न होने पर 6 घंटे तक और ANC के साथ 4.5 घंटे तक प्लेबैक की गारंटी देती है। पॉकेट के आकार का 350mAh चार्जिंग केस ईयरबड्स से कनेक्ट होने पर बैटरी लाइफ को 25 घंटे तक बढ़ा सकता है। E3511 USB-C चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और उम्मीद है कि RichGo को मार्केट में इसकी अच्छी ओपनिंग मिलेगी। 

Nokia E3511 Wireless earbuds तीन कलर वेरिएंट में आएंगे : सिल्वर, ब्लू और ब्लैक। डिजाइन के लिहाज से ये ईयरबड्स काफी शानदार हो सकते हैं। मगर इनकी कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी बाहर नहीं की गई है। 

RichGo इससे पहले भी ऑडियो एक्सेसरी और प्रोडक्ट्स बनाती आ रही है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बेहतर मानी जाती है। अब चूंकि कंपनी ने नोकिया के साथ हाथ मिलाया है तो संभवत: कंपनी और इसके प्रोडक्ट्स की वैल्यू और ज्यादा बढ़ेगी। नोकिया ब्रांड के तले कंपनी के ये नये इयरबड्स मिली शुरुआती जानकारी के हिसाब से काफी बेहतर साबित हो सकते हैं। रियल ग्राउंड्स पर लॉन्च के बाद ये यूजर्स को कितना पसंद आते हैं यह तो प्रोडक्ट के मार्केट में आने पर ही पता लगाया जा सकता है। फिलहाल उम्मीद ये की जा रही है कि इन्हें चीन में लॉन्च किया जाएगा जहां पर RichGo का लाइसेंस ज्यादा कवर होता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »