• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 50 घंटे चलने वाली बैटरी, FM रेडियो और SD कार्ड स्‍लॉट के साथ Noise Two वायरलेस हेडफोन्‍स लॉन्‍च, जानें प्राइस

50 घंटे चलने वाली बैटरी, FM रेडियो और SD कार्ड स्‍लॉट के साथ Noise Two वायरलेस हेडफोन्‍स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Noise Two : ‘नॉइज टू वायरलेस हेडफोन’ में ओवर-द-ईयर डिजाइन दिया गया है। इनमें पैडिंग भी मिलती है, जिससे ये कान पर आरामदायक तरीके से फ‍िट हो जाते हैं।

50 घंटे चलने वाली बैटरी, FM रेडियो और SD कार्ड स्‍लॉट के साथ Noise Two वायरलेस हेडफोन्‍स लॉन्‍च, जानें प्राइस

यूजर के सिर के साइज के हिसाब से इनके हेडबैंड को एडजस्‍ट किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • ‘Noise Two’ वायरलेस हेडफोन पिछले साल आए ‘Noise One’ के सक्‍सेसर हैं
  • ये कई सारे फीचर्स से पैक होकर आते हैं
  • कंपनी ने काफी आकर्षक कीमतों पर इन्‍हें ऑफर किया है
विज्ञापन
Noise भारतीय कंस्‍यूमर्स के लिए लगातार नए प्रोडक्‍ट्स पेश करती है। इसी क्रम में कंपनी ने नया हेडफोन लॉन्‍च किया है। ‘Noise Two' वायरलेस हेडफोन में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। ये कानों में आसानी से फ‍िट हो जाते हैं। IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि पानी के नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं। ‘Noise Two' वायरलेस हेडफोन पिछले साल आए ‘Noise One' के सक्‍सेसर हैं। ये कई सारे फीचर्स से पैक होकर आते हैं। अच्‍छी बात है कि इन फीचर्स के बदले कंपनी बहुत ज्‍यादा चार्ज नहीं कर रही, यानी कीमत आपको पसंद आ सकती है। आइए जानते हैं इनके प्राइस और फीचर्स के बारे में। 

जैसा कि हमने आपको बताया ‘नॉइज टू वायरलेस हेडफोन' में ओवर-द-ईयर डिजाइन दिया गया है। इनमें पैडिंग भी मिलती है, जिससे ये कान पर आरामदायक तरीके से फ‍िट हो जाते हैं। यूजर के सिर के साइज के हिसाब से इनके हेडबैंड को एडजस्‍ट किया जा सकता है। यूजर्स को म्‍यूजिक कंट्रोल करने में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए बाईं साइड वाले कप में 3 बटन भी दिए गए हैं। 

इसके अलावा, एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक एसडीकार्ड स्लॉट और ऑक्‍स केबल का पोर्ट भी दिया गया है। फीचर्स पर और बात करें, उससे पहले इनकी कीमत बता देना जरूरी है। ‘नॉइज टू वायरलेस हेडफोन' के दाम 1499 रुपये हैं। यह बोल्ड ब्लैक, सेरेन ब्लू और कैलम वाइट कलर्स में आते हैं। हेडफोन्‍स को Amazon और Noise की वेबसाइट से कल दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। 

Noise Two वायरलेस हेडफोन में 40mm स्पीकर ड्राइवर दिए गए हैं। यह पैसिव नॉइज आइसोलेशन और 4 प्‍ले मोड्स ऑफर करते हैं। लो लेटेंसी मोड 40ms तक का है। इनमें FM रेडियो का मजा भी मिलता है साथ ही एक एसडीकार्ड स्लॉट की मदद से यूजर्स अपना पसंदीदा संगीत भी सुन सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें, तो ‘नॉइज टू वायरलेस हेडफोन' में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट दिया गया है। यह डुअल-पेयरिंग मोड के साथ आते हैं, जो यूजर्स को 2 डिवाइसेज के बीच स्विच करने देता है। ऑक्‍स पोर्ट की मदद से हेडफोन को वायर्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ये हेडफोन 50 घंटे का प्लेटाइम देते हैं। चार्ज करने के लिए एक यूएसबी-C केबल बॉक्‍स में मिलती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »