Noise Air Buds Pro ईयरबड्स इंडिया में लॉन्‍च, मिलेगा 20 घंटों का प्‍लेटाइम, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट

Noise Air Buds Pro को IPX5 रेटिंग मिली है यानी यह पानी और पसीने से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। USB Type-C की मदद से इन्‍हें चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Noise Air Buds Pro को IPX5 रेटिंग मिली है, ये पानी से खराब नहींं होंगे
  • इन TWS को 2,499 रुपये की शुरुआती लॉन्‍च कीमत में पेश किया गया है
  • इन्‍हें ब्‍लैक, ब्‍लू और वाइट कलर ऑप्‍शंस में उतारा गया है

बड्स एक चार्ज में 4 घंटे का प्‍लेटाइम देते हैं, जबकि और 4 बार इन्‍हें चार्जिंग केस की मदद से फुल किया जा सकता है।

Noise Air Buds Pro ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। नॉइस के ये ईयरबड्स, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर और टच इनेबल्‍ड-कंट्रोल के साथ आते हैं। इनमें क्वाड माइक, फीचर ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलता है। Noise Air Buds Pro को IPX5 रेटिंग मिली है यानी ये पानी और धूल के नुकसान से बचे रहते हैं। इन ईयरबड्स में स्टेम-स्टाइल डिजाइन है और 10 mm के स्पीकर ड्राइवर लगे हैं। चार्जिंग केस की ताकत के साथ ये ईयरबड्स 20 घंटों का प्‍लेटाइम देते हैं। 

Noise Air Buds Pro के दाम और उपलब्‍धता

नॉइस एयर बड्स प्रो TWS को 2,499 रुपये की शुरुआती लॉन्‍च कीमत में पेश किया गया है। इन्‍हें ब्‍लैक, ब्‍लू और वाइट कलर ऑप्‍शंस में उतारा गया है और Noise की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Amazon और Flipkart समेत दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी इन्‍हें लिस्‍ट किया गया है। 

Noise Air Buds Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

नॉइस एयर बड्स प्रो TWS में 10 mm के स्पीकर ड्राइवर लगाए गए हैं। ये एक्टिव नॉइस कैंसि‍लेशन (ANC) फीचर के साथ आते हैं, जो आसपास के शोर को 25 डेसिबल तक कम करता है। कानों में ये सुरक्षित तरीके से फ‍िट हो जाएं, इसके लिए सिलिकॉन टिप्‍स के साथ हाफ इन-ईयर डिजाइन इनमें दिया गया है। बेहतर कॉल क्‍वॉलिटी के लिए हरेक ईयरबड में डुअल माइक्रोफोन मिलते हैं।

Noise Air Buds Pro में ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी है, जो 10 मीटर की दूरी तक कनेक्‍ट रहते हैं साथ ही SBC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं। इन्हें Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। टच कंट्रोल फीचर की मदद से यूजर किसी कॉल को आंसर कर सकते हैं, रिजेक्‍ट कर सकते हैं। म्‍यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। वॉल्‍यूम अडजस्‍ट कर सकते हैं। वॉइस अस‍िस्‍टेंट जैसे- सिरी और गूगल असि‍स्‍टेंट का सपोर्ट भी इनके साथ मिलता है। टच कंट्रोल की मदद से ANC को भी एक्टिवेट किया जा सकता है। 
Advertisement

Noise Air Buds Pro को IPX5 रेटिंग मिली है यानी यह पानी और पसीने से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। USB Type-C की मदद से इन्‍हें चार्ज किया जा सकता है। पेयरिंग के लिए कंपनी की हाइपर सिंक टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है, जो चार्जिंग केस के खुलते ही इन्‍हें स्‍मार्टफोन से पेयर कर देने का दावा करती है।  

Noise Air Buds Pro TWS ईयरफोन्‍स के साथ यूजर को कुल 20 घंटो का प्‍लेबैक मिलता है। बड्स एक चार्ज में 4 घंटे का प्‍लेटाइम देते हैं, जबकि और 4 बार इन्‍हें चार्जिंग केस की मदद से फुल किया जा सकता है। हालांकि कंपनी का कहना है कि ANC फीचर को एक्टिवेट कर देने पर बैटरी लाइफ साढ़े तीन सिमट जाती है। चार्जिंग केस में रखने के बाद ईयरबड्स डेढ़ घंटे में चार्ज हो जाते हैं, जबकि चार्जिंग केस की बैटरी फुल होने में एक घंटे का वक्‍त लगता है। 
Advertisement

हरेक ईयरबड का वजन 3.6 ग्राम और नॉइस एयर बड्स प्रो TWS ईयरबड्स का कुल वजन 35 ग्राम है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.