Micromax YuFit बैंड की पहली फ्लैश सेल 29 जुलाई को, कीमत 999 रुपये

Micromax YuFit बैंड की पहली फ्लैश सेल 29 जुलाई को, कीमत 999 रुपये
विज्ञापन
Micromax (माइक्रोमैक्स) की सब्सिडियरी कंपनी यू टेलीवेंचर्स (Yu Televentures) ने शनिवार को यूफिट (YuFit) फिटनेस ट्रैकिंग बैंड की उपलब्धता की जानकारी दी। 999 रुपये की कीमत वाला YuFit फिटनेस बैंड 29 जुलाई से सेल पर जाएगा। इसकी पहली फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर होगी। Micromax के YuFit के पहले फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार यानी 21 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया कि फ्लैश सेल के पहले दिन कितने YuFit बैंड बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।  

YuFit फिटनेस बैंड को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। यह आईफोन (iPhone) और एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन के साथ भी काम करता है। इसके अलावा, यह डिवाइस YuFit (Google Play पर उपलब्ध) और HealthifyMe (Google Play और App Store पर उपलब्ध) ऐप्स के साथ भी चलेगा। Micromax ने यह भी घोषणा की कि पहले 1,000 कस्टमर्स को फिटनेस कोच की मदद मुहैया कराई जाएगी। Yu ब्रांड ने जोर देकर कहा है कि HealthifyMe के साथ पार्टनरशिप में YuFit के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। इसके अंतर्गत यूजर को फिटनेस ट्रेनर, न्यूट्रिशियन और डाइटिशयन की भी सुविधा मिलेगी।

YuFit बैंड का इस्तेमाल स्टेप ट्रैकिंग (कितने कदम चले), स्लीप ट्रैकिंग (कितनी देर सोए), डिस्टेंस कवर्ड (दूरी तय की) और कैलोरी बर्न्ट (कैलोरी इस्तेमाल किया) जैसे फीचर्स के लिए किया जा सकता है। बैंड के साथ कॉम्पेटेबल ऐप के जरिए यूजर यह भी जान सकते हैं कि उन्होंने कितनी कैलोरी कंज्यूम की है। ऐसा संभव ऐप के डेटाबेस के जरिए हो पाता है, जिसमें भारतीय स्नैक्स और फूड का डिटेल भी मौजूद है। ऐप के जरिए आप हर दिन के लिए अपना लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं और My Plan फीचर के जरिए प्लान को बदला भी जा सकता है। बैंड के लिए डेवलप किए गए ऐप में 'Do not disturb' स्लॉट भी दिया गया है।

YuFit बैंड की टक्कर शाओमी एमआई बैंड (Xiaomi Mi Band) से होगी, जो मार्केट में इसी कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि, YuFit के लिए फायदे की बात यह है कि इसमें OLED डिस्प्ले मौजूद है। इनकमिंग कॉल, ईमेल और मैसेज आने पर यह यूजर को इसकी जानकारी भी देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »