• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Mibro T1 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Mibro T1 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी हैं।

सिंगल चार्ज में 7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Mibro T1 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: AliExpress

Mibro T1 स्मार्टवॉच की कीमत 26 सितंबर से 30 सितंबर तक 59.99 डॉलर (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है।

ख़ास बातें
  • Mibro T1 में 350mAh बैटरी दी गई है
  • स्मार्टवॉच को 2 ATM वॉटरप्रूफ के लिए रेट किया गया है
  • वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर भी है
विज्ञापन
Xiaomi की पार्टनर ब्रैंड Mibro T1 की ओर से नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है। स्मार्टवॉच में 7 दिन की बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, सिंगल चार्ज में यह 45 दिन के स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। 
 

Mibro T1 Smartwatch price, availability

Mibro T1 स्मार्टवॉच की कीमत 26 सितंबर से 30 सितंबर तक 59.99 डॉलर (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है। स्मार्टवॉच का ओरिजनल प्राइस 119 डॉलर (लगभग 9,500 रुपये) है। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। 
 

Mibro T1 Smartwatch specifications, features

Mibro T1 स्मार्टवॉच में 1.6 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 320 x 360 पिक्सल का रेजॉल्यूशन दिया गया है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी दी गई है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन कॉल्स को रिसीव किया जा सकता है। वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी हैं। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में 20 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 

Mibro T1 में 350mAh बैटरी दी गई है जो 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ यह 5 घंटे का बैकअप दे सकती है। स्मार्टवॉच को 2 ATM वॉटरप्रूफ के लिए रेट किया गया है। इसका मतलब है कि स्मार्टवॉच को तैराकी या शॉवर के समय इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। स्मार्टवॉच में मल्टीपल वॉचफेस दिए गए हैं जिन्हें कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इसमें सिलिकॉन का स्ट्रैप है और मेटल एलॉय केसिंग दी गई है। स्मार्टवॉच का वजन 53.5 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  3. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  4. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  5. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  6. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  7. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  8. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
  10. 6 मिनट 23 सेकंड तक गायब रहेगा सूरज, NASA ने बताया कहां दिखेगा सबसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »