Mi Watch Revolve और Mi Band 5 भारत में जल्द दे सकते हैं दस्तक

Mi Band 5 चीन में 1.1 इंच कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था। एनएफसी वेरिएंट मी बैंड 5 की बैटरी 14 दिनों तक साथ दे सकती है, जबकि स्टैंडर्ड वर्ज़न पर आपको सिंगल चार्ज पर 20 दिन तक की यूसेज़ प्राप्त होती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Mi Watch Revolve मी वॉच कलर का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा
  • Mi Band 5 फिटनेस बैंड Mi Band 4 का ही सक्सेसर होगा
  • भारत लॉन्च तारीख की जानकारी का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा

Mi Band 5 में मिलेंगे 11 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स

Mi Watch Revolve और Mi Band 5 को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। मी वॉच रिवॉल्व को लेकर कहा जा रहा है कि यह Mi Watch Color का ही रीब्रांडेड मॉडल होगा, जिसे चीन में लॉन्च किया गया था। अगर यह बात सच साबित होती है तो यह Xiaomi की भारत में लॉन्च की गई पहली स्मार्टवॉच होगी। मी बैंड 5 को जून में चीन में लॉन्च किया गया था और अब माना जा रहा है कि यह जल्द ही भारत में भी दस्तक देने वाली है। हालांकि, दोनों ही स्मार्टवॉच भारत में कब लॉन्च की जाएगी इस बारे में फिलहाल जानकारी साफ नहीं है। मी बैंड 5 को लेकर बताया गया है कि इस बैंड की बैटरी 20 दिन तक आपका साथ देगी, इसके अलावा इसमें 11 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स और 50 मीटर तक वाटर रसिस्टेंट है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में 91Mobiles की रिपोर्ट बताती है कि Mi Watch Revolve और Mi Band 5 को जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि मी वॉच रिवॉल्व Mi Watch Color का ही रीब्रांडेड मॉडल होगा, जो कि इससे पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। शुरुआती रिपोर्ट्स में जानकारी दे दी गई थी कि चीन से बाहर के मार्केट्स में इस वॉच को मी वॉच रिवॉल्व के नाम से जाना जाएगा और अब ईशान अग्रवाल ने संकेत दिया है कि चीन बाहर लॉन्च होने वाले देशों में भारत भी शामिल है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मी बैंड 5 भारत में जल्द ही लॉन्च होगा। यह फिटनेस बैंड Mi Band 4 का ही सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। जैसे कि हमने बताया दोनों ही स्मार्टवॉच की लॉन्च तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मी वॉच कलर और मी बैंड 5 की शुरुआती कीमत चीन में क्रमश: CNY 599 (लगभग 6,400 रुपये) और CNY 189 (लगभग 2,000 रुपये) थी। माना जा सकता है कि इनकी भारतीय कीमत भी इसके आसपास ही हो सकती है।
Advertisement
 

Mi Watch Revolve specifications (expected)

यदि मी वॉच रिवॉल्व मी वॉच कलर का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगी, तो इस में 1.39 इंच (454x454 पिक्सल) डिस्प्ले और 4,20 एमएएच की बैटरी फीचर की जानी चाहिए, जो कि सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक काम करती है। मी वॉच कलर में कनेक्टिविटी फीचर के लिए ब्लूटूथ 5.0, ग्लोनास और जीपीएस दिया गया है। इसके अलावा, यह वॉच 5ATM वाटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, दावा किया गया है कि यह टेम्परेचर में 10 डिग्री गिरावट आने पर भी ये काम बैंड काम करता है। यह कस्टमाइज़ेशन के लिए 110 वॉच फेस विकल्प, 24x7 हार्ट रेट ट्रेकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लिप ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। मी वॉच कलर में ट्रैकिंग वर्कआउट के लिए 10 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जैसे स्विमिंग, ट्रेडमिल, रनिंग और साइकिलिंग आदि।
 

Mi Band 5 specifications

मी बैंड 5 चीन में 1.1 इंच कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था। एनएफसी वेरिएंट मी बैंड 5 की बैटरी 14 दिनों तक साथ दे सकती है, जबकि स्टैंडर्ड वर्ज़न पर आपको इसमें सिंगल चार्ज पर 20 दिन तक की यूसेज़ प्राप्त होती है। इसमें 100 नए एनिमेटेड वॉच फेस हैं। वहीं, फिटनेस ट्रैक में 11 स्पोर्ट्स मोड हैं। यह पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) एक्टिविटी इंडेक्स के साथ आता है जो यूज़र्स को फिटनेस एक्टिविटी को बेहतर समझने और ट्रैक करने में मदद करता है। यूज़र्स की नींद के पैटर्न को ट्रैक करने के लिए Mi Band 5 बेहतर स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है। Xiaomi का दावा है कि स्लीप मॉनिटरिंग की सटीकता पहले की तुलना में 40 फीसदी बेहतर हुई है।
Advertisement

Mi Band मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूज़र्स को अपने डिवाइस को बिना स्ट्रैप हटाए चार्ज कर पाएंगे। मी बैंड 5 में हार्ट रेट सेंसर और फीमेल वूमेन हेल्थ मोड के साथ आता है, जिसमें फीमेल यूज़र्स अपने मेन्स्ट्रूअल साइकिल को भी ट्रैक कर सकती हैं। इसके अलावा इसमें आपको नया रिमोट कंट्रोल कैमरा फीचर भी मिलेगा, जो यूज़र्स को स्मार्टफोन से तस्वीरें खींचने में मदद करता है। स्मार्ट बैंड बिल्ट इन माइक्रोफोन के साथ आता है जिससे वॉयस कमांड दिया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.