Xiaomi के Mi Band 3 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Xiaomi का Mi Band 3 31 मई को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च होगा। कंपनी की सालाना कॉन्फ्रेंस में Mi 8 का लॉन्च होना तो तय ही है साथ ही...

Xiaomi के Mi Band 3 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Xiaomi के Mi Band 3 की कीमत?

ख़ास बातें
  • Mi Band 3 31 मई को इवेंट में होगा लॉन्च
  • सालाना कॉन्फ्रेंस में Mi 8 का लॉन्च होना तय
  • Mi बैंड 3 शाओमी मोबाइल के ऐप में आधिकारिक तौर पर लिस्ट
विज्ञापन
Xiaomi का Mi Band 3  31 मई को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च होगा। कंपनी की सालाना कॉन्फ्रेंस में  Mi 8 का लॉन्च होना तो तय ही है साथ ही कंपनी मी बैंड 3 को लाकर भी 'महफिल लूटने' की तैयारी में दिख रही है। इसके अलावा शाओमी के प्रशंसकों को मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर अपग्रेड का भी 'तोहफा' मिल सकता है। लॉन्च से पहले फिटनेस ट्रैकर  Mi बैंड 3 शाओमी मोबाइल के ऐप में आधिकारिक तौर पर लिस्ट देखा गया है। डिलीट की गई लिस्टिंग कमें मी बैंड 3 की कीमत 169 चीनी युआन (करीब 1,800 रुपये) दिख रही है।

चीनी ब्लॉग सीएनबीटा का दावा है कि आधिकारिक लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट मी बैंड 3 को शाओमी ऐप के चीनी वर्ज़न पर दिखा रहा है। लिस्टिंग फिलहाल हटा दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी ने Mi Band 3 की डिज़ाइन पर फोकस किया है। साथ ही बैंड को पहले से ज्यादा मज़बूत बनाया है। हालांकि, टीज़ तस्वीर से खुलासा हुआ है कि Mi Band 3 काफी हद तक दिखने में मी बैंड 2 जैसा ही होगा।

Mi Band 3 के टचस्क्रीन ओलेड पैनल के साथ आने की चर्चा है। यह गेस्चर आधारित एक्शन को सपोर्ट करेगा। अप-डाउन, लेफ्ट और राइट से इसके फीचर काम करेंगे। इसके अलावा नए फिटनेस बैंड के ब्लूटूथ वी4.2, हार्ट रेट सेंसर, आईपी67 स्प्लैश रेसिस्टेंस, एनएफसी, स्टेप काउंटर, कैलोरी काउंटर और स्लीप ट्रैकर से लैस होकर आने की बात कही गई है।

शाओमी के सालाना इवेंट की खास बात है कि इसमें कंपनी का फ्लैगशिप Mi 8 भी उतारा जाएगा। हालिया लीक और टीज़र के मुताबिक, Mi 8 आईफोन X जैसे एनीमोजी से लैस होकर आ रहा है। इसके अलावा फोन के चौड़े नौच, वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, बेज़ललेस डिस्प्ले के साथ आने की चर्चा है। माना जा रहा है कि फोन में एआई डुअल कैमरा, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर जैसी खासियतें फोन को 'आकर्षक' बनाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Band 3, Mi 8 SE, MIUI 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »