फ्रंट कैमरा के साथ Meta फेसबुक स्मार्टवॉच की तस्वीर हुई ऑनलाइन लीक, Apple Watch को मिलेगी कड़ी टक्कर

लीक में सामने आई तस्वीर में स्मार्टवॉच घुमावदार किनारों के साथ देखी जा सकती है। इसके अलावा, वॉच के डिस्प्ले में फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है, बिल्कुल वैसा ही जैसा आप स्मार्टफोन में देखते हैं। हालांकि, वॉच में यह कैमरा प्लेसमेंट बॉटम में की गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 14:03 IST
ख़ास बातें
  • लीक फोटो में दिखा फ्रंट फेसिंग कैमरा
  • Apple watch में नहीं है कैमरा
  • वॉच में कंट्रोल बटन को दाएं किनारे पर जगह दी गई है
Facebook को अब Meta प्लेटफॉर्म के नाम से जाना जाएगा, जिसकी घोषणा हाल ही में कंपनी ने की है। मेटा प्लेटफॉर्म की आगामी स्मार्टवॉच पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई है। लेटेस्ट लीक में वॉच की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें वॉच का डिज़ाइन व फ्रंट फेसिंग कैमरा देखा जा सकता है। इस डिवाइस की तस्वीर एक आईफोन एप से लीक हुई है। आपको बता दें, पहले खबर आई थी कि फेसबुक की आगामी स्मार्टवॉच दो कैमरों से लैस होगी, जिसमें एक फ्रंट फेसिंग कैमरा और एक साइड कैमरा मौजूद होगा। फरवरी में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें खुलासा किया गया था कि सोशल मीडिया जाइंट इन दिनों अपनी एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टवॉच पर काम कर रही है।

लीक में सामने आई तस्वीर में स्मार्टवॉच घुमावदार किनारों के साथ देखी जा सकती है। इसके अलावा, वॉच के डिस्प्ले में फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है, बिल्कुल वैसा ही जैसा आप स्मार्टफोन में देखते हैं। हालांकि, वॉच में यह कैमरा प्लेसमेंट बॉटम में की गई है। साथ ही वॉच में कंट्रोल बटन को दाएं किनारे पर जगह दी गई है।

आपको बता दें, मेटा वॉच की लीक तस्वीर कंपनी के ऐप में मिली है, जिसे हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्ट ग्लासेस Ray-Ban को कंट्रोल करने के लिए पेश किया गया था। इस तस्वीर की जानकारी सबसे पहले Steve Moser द्वारा दी गई थी, जिसे Bloomberg News के साथ साझा कियाा गया। फिलहाल कंपनी ने इस पर किसी भी तरह का बयान देने से मना कर दिया है।

इस वॉच में डिअटेचेबल रिस्ट स्ट्रेप मिल सकता है। वॉच का बड़ा डिस्प्ले आपको Apple watch की याद दिलाएगा। तस्वीर में दिखे फ्रंट कैमरा से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कैमरे का इस्तेमाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के रूप में किया जा सकता है।

आपको बता दें, ऐप्पल वॉच में कैमरा नहीं दिया गया है।  
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Meta, Mark Zuckerberg, Facebook Watch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  3. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  2. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  7. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  8. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  9. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  10. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.