कान में फट गए ईयरबड्स! MBBS स्टूडेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है। ऐसी ही शिकायतें अन्य यूजर्स की तरफ से भी देखने को मिल रही हैं।

कान में फट गए ईयरबड्स! MBBS स्टूडेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

Photo Credit: X/@Capybara2233_

कथित तौर पर स्टूडेंट ने दावा किया कि ब्लूटूथ ईयरफोन्स इस्तेमाल के समय उसके कान के अंदर फट गए

ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि JBL के ईयरफोन्स इस्तेमाल के समय अजीब सी आवाज करने लगे
  • इस घटना के बाद उसके कान का पर्दा खराब हो गया।
  • । ऐसी ही शिकायतें अन्य यूजर्स की तरफ से भी देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

MBBS के एक स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है। स्टूडेंट का कहना है कि उसके JBL ईयरफोन्स के कारण उसके कानों को नुकसान पहुंचा है। कथित तौर पर स्टूडेंट ने दावा किया कि ब्लूटूथ ईयरफोन्स इस्तेमाल के समय उसके कान के अंदर फट गए, जिसके बाद उसके कान का पर्दा खराब हो गया और भीतर सूजन आ गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

JBL ईयरफोन्स कान के अंदर फट गए! ऐसा दावा एक MBBS स्टूडेंट के द्वारा किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्टूडेंट द्वारा दावा किया गया है कि JBL के ईयरफोन्स इस्तेमाल के समय अजीब सी आवाज करने लगे। ET की रिपोर्ट के अनुसार, स्टूडेंट ने ईयरबड्स को इसका कारण बताया है। पोस्ट में कहा गया, 'ऐसा लगा जैसे कान के अंदर ड्रिल मशीन चल रही हो।' स्टूडेंट ने दावा किया कि इस घटना के बाद उसके कान का पर्दा खराब हो गया और कान के भीतर सूजन आ गई है। 

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है। ऐसी ही शिकायतें अन्य यूजर्स की तरफ से भी देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने भी इसी तरह की समस्याएं बताईं। एक यूजर ने लिखा कि ईयरफोन्स के कारण उसके कान के अंदर फंगल इंफेक्शन हो गया। यहां पर कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे ईयरफोन्स निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अन्य ने वायर्ड ईयरफोन इस्तेमाल करने की सलाह दी। 

मेडिकल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ईयरबड्स का बहुत अधिक इस्तेमाल करना, या बहुत अधिक वॉल्यूम पर इस्तेमाल करना कानों को निश्चित रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कानों में बार-बार कोई चीज डालना, ईयरबड्स का बार-बार इस्तेमाल करना, बहुत अधिक वॉल्यूम में ईयरबड्स चलाना कानों और सुनने से संबंधी समस्याओं को जन्म देता है। ऐसे में यूजर्स को बहुत सावधान रहने की सलाह दी गई है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें ईयरबड्स के कारण कान खराब होने जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »